फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   fed up with molestation the student left the college

प्रयागराज में शोहदों का आतंक : छेड़छाड़ से आजिज आकर छात्रा ने छोड़ा कॉलेज

Sun, 24 Jul 2022 01:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 01:11 AM IST
सार

पीड़िता मीरापुर स्थित डिग्री कालेज में तृतीय वर्ष में पढ़ती है। आरोप है कि अली नगर दरियाबाद निवासी तौहीद आए दिन उससे छेड़छाड़ करता है। कॉलेज आते-जाते वक्त परेशान करता है और मना करने पर अगवा करने व परिवार खत्म करने की धमकी देता है।

विज्ञापन
fed up with molestation the student left the college
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

अतरसुइया में छेड़छाड़ से तंग आकर बीए की छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया। छेड़छाड़ के विरोध पर उससे मारपीट भी की गई । शिकायत पर अतरसुइया पुलिस ने मो. तौहीद आब्दी और उसके चाचा राजू पर नामजद केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन



पीड़िता मीरापुर स्थित डिग्री कालेज में तृतीय वर्ष में पढ़ती है। आरोप है कि अली नगर दरियाबाद निवासी तौहीद आए दिन उससे छेड़छाड़ करता है। कॉलेज आते-जाते वक्त परेशान करता है और मना करने पर अगवा करने व परिवार खत्म करने की धमकी देता है। कुछ दिनों पहले भी रास्ते में रोक लिया और अश्लील हरकत की। विरोध पर सरेआम पिटाई कर दी। बैग, मोबाइल, आधार छीन लिया।

विज्ञापन

सादे स्टांप पर दस्तखत भी करवा लिए। इससे वह इतनी परेशान हुई कि कॉलेज जाना ही छोड़ दिया। आरोप यह भी है कि एक दिन आरोपी अपने चाचा राजू के साथ उसके घर पर चढ़ आया और मारपीट की। एसओ योगेश प्रताप सिंह का कहना है कि दोनों में पहले से जान पहचान थी। बाद में किसी बात को लेकर मतभेद हो गया। आरोपी मुंबई में है। जांच की जा रही है। 


मकान के विवाद में मां-बेटी को पीटा 
दरियाबाद में मकान के विवाद में मां-बेटी को पीट दिया गया। महिला ने चाचा समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगया है कि घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया। नकाब भी फाड़ दिया। पुलिस ने बताया कि महिलाओं ने मारपीट हुई थी। जांच पड़ताल की जा रही हे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed