फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fearful silence was seen on the second day of the weekend curfew

प्रयागराज: वीकेंड कर्फ्यू के दूसरे दिन भी दिखा खौफ भरा सन्नाटा

Mon, 26 Apr 2021 01:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 26 Apr 2021 01:19 AM IST
सार

  • बंदी का दिखा असर, घरों से कम निकले लोग, बंद रही दुकानें 

विज्ञापन
Fearful silence was seen on the second day of the weekend curfew
prayagraj news : हाट स्पाट के रूप में तब्दील हुआ चौक इलाका। - फोटो : prayagraj

विस्तार

वीकेंड कर्फ्यू के दूसरे दिन भी शहर की तमाम सड़कों पर खौफ भरा सन्नाटा दिखा। सुबह दूध, ब्रेड, परचून आदि की दुकानें तो खुलीं लेकिन 11 बजते बजते अधिकांश बंद हो गईं। इस दौरान शनिवार की तरह रविवार को भी शहर के सभी प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का वाहन ही सड़कों पर नजर आए। इस दौरान वही लोग घरों से निकले, जिन्हें डॉक्टर के पास जाना था या अन्य जरूरी काम थे। 

विज्ञापन


शासन द्वारा दो दिन दो दिन का वीकेंड कर्फ्यू को लेकर गली-मोहल्लें की थोड़ी बहुत दुकानें रविवार को खुली रहीं, लेकिन दिन का पारा चढ़ने के साथ संबंधित दुकानों के शटर भी गिरने लगे। पुलिस भी लगातार तमाम बाजारों एवं मोहल्लों में गश्त करती रही। साइकिल और बाइक सवार से दूधियों को आवागमन जरूर पूरे शहर में रहा। उधर नगर निगम द्वारा भी शहर के तमाम मोहल्लों में सैनिटाइजेशन का कार्य करवाया गया। वहीं दूसरी ओर पुराने शहर के तमाम इलाकों में सुबह दूध, ब्रेड एवं परचून आदि की दुकानें खुली। 11 बजते-बजते अधिकांश दुकानें बंद भी हो गईं। सब्जी मंडी तो छोड़िए, ठेले वाले भी आज कम ही दिखे। तमाम चौराहों से थोड़ी-थोड़ी देर में दौड़ती एंबुलेंस या जरूरी काम से निकलने वाले वाहन ही निकले। 

विज्ञापन

Fearful silence was seen on the second day of the weekend curfew
prayagraj news - फोटो : prayagraj

चौक से जानसेनगंज तक घरों में ही रहे लोग
घनी आबादी वाले चौक से जानसेनगंज, घंटाघर, जीरोरोड आदि बाजारों में दिन में एक बजे तक दूर-दूर तक सन्नाटा पसरा रहा। तमाम घरों की छत से ही लोग सड़कों पर पसरा सन्नाटा देखते रहे। दूध और ब्रेड लेने लोगों को पुलिस ने आज नहीं रोका। कोतवाली के पास कई लोग बाइक से निकले तो पुलिस ने जरूर उन्हें रोक लिया। पूछताछ करने के बाद मालूम पड़ कि कोई दवा लेने के लिए निकला है तो कोई सब्जी। लोकनाथ, कटरा आदि बाजार में भी चहल कदमी आज काफी कम रही। गलियों में  कई जनरल स्टोर के दुकानदार चुपचाप सामान बेचते नजर आए।  रामबाग, कोठापार्चा, सुभाष  चौराहे पर कुछ युवक बेवजह बाइक लेकर निकले तो पुलिस ने उन्हें वापस कर दिया।

Fearful silence was seen on the second day of the weekend curfew
prayagraj news : सुभाष चौराहे से सिविल लाइन्स रोडवेज तक पसरा सन्नाटा। - फोटो : prayagraj
रेल यात्रियों को घर पहुंचने में हुई दिक्कत 
वीकेंड कर्फ्यू के दौरान उन रेल यात्रियों को घर पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा जो प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज संगम एवं छिवकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों से उतरे थे। जंक्शन पर सिविल लाइंस और सिटी साइड  से बाहर निकलने का उन्हें कोई साधन नहीं मिला। तमाम यात्री पैदल ही सिविल लाइंस बस स्टेशन एवं अपने गंतव्य तक जाते हुए दिखाई दिए। उधर रोडवेज ने जंक्शन पर सिटी बसों का इंतजाम किया, लेकिन बसों की संख्या इतनी कम थी कि लोगों को उसमें बैठने के बाद भी काफी इंतजार करना पड़ा। शनिवार के मुकाबले शहर की सड़कों पर कुछ ई रिक्शे चलते दिखे। लेकिन इसमें से अधिकांश रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन की ओर जाने वाले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed