फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fear reduced, railway passengers doubled, 3.58 crore traveled

रेलवे : खौफ कम हुआ तो दोगुने हो गए रेल मुसाफिर, 3.58 करोड़ ने किया सफर

Mon, 12 Dec 2022 05:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Dec 2022 05:09 AM IST
सार

पिछले वित्तीय वर्ष के शुरूआती आठ माह की तुलना में इस बार अप्रैल से नवंबर केे बीच उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल में रिकार्ड 3.58 करोड़ लोगों ने रेल सफर किया। यह आंकड़ा पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 106 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन
Fear reduced, railway passengers doubled, 3.58 crore traveled
Prayagraj News : ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना का खौफ खत्म होने का असर ट्रेनों में अब साफ दिख रहा है। बीतेे दो वर्ष कोरोना की वजह से रेल सफर करने से कतरा रहे लोगों की संख्या में इस बार खासा इजाफा देखने को मिला है। पिछले वित्तीय वर्ष के शुरूआती आठ माह की तुलना में इस बार अप्रैल से नवंबर केे बीच उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल में रिकार्ड 3.58 करोड़ लोगों ने रेल सफर किया। यह आंकड़ा पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 106 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन



दरअसल बीते दो वर्ष कोरोना की वजह से रेल यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि वर्तमान वित्तीय वर्ष में रेल यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। इससे जहां एक ओर रेलवे की आय में इजाफा हुआ है तो वहीं यात्रियों की संख्या भी बढ़ी है। प्रयागराज मंडल की ही बात करें तो यहां एक अप्रैल 22 से 30 नवंबर की अवधि में प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़, टूंडला, फिरोजाबाद, इटावा, मिर्जापुर, फतेहपुर, खुर्जा, मानिकपुर आदि स्टेशनों से यात्रा करने वाली यात्रियों की संख्या 3.58 करोड़ पहुंच गई।

विज्ञापन

Fear reduced, railway passengers doubled, 3.58 crore traveled
Prayagraj News : ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 1.73 करोड़ ही थी। खास बात यह है कि इस अवधि में दैनिक यात्री काफी बढ़े हैं। साथ ही जनरल कोच में बिना रिजर्वेशन सफर की अनिवार्यता खत्म होने की वजह से भी यात्रियों की संख्या बढ़ी।  इस अवधि में यात्री आय से होने वाली कमाई 94 करोड़ रुपये रही। पिछले वर्ष इसी अवधि में 58 करोड़ रुपये की यात्री आय हुई थी। उधर प्रयागराज जंक्शन की ही बात करें तो यहां 54 लाख एवं प्रयागराज छिवकी में 11 लाख यात्रियों का आवागमन हुआ। 


कोरोना का खौफ कम होने से तमाम बंदिशें हट गई हैं। इसी वजह से प्रयागराज मंडल में यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे रेलवे की आय भी बढ़ी है। - अमित सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed