{"_id":"35fc5c0c7983cf262ebfb3de25418ec6","slug":"fear-of-jail-for-fraudulent-pregnant-girlfriend-with-the-seven-rounds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल के डर से फरेबी ने लिए गर्भवती प्रेमिका संग सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल के डर से फरेबी ने लिए गर्भवती प्रेमिका संग सात फेरे
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Wed, 27 May 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
सभी कें द्र
लेड़ियारी/नैनी। इश्क का दिखावा कर बीए की छात्रा का यौन शोषण करने वाले एमबीए डिग्री धारी युवक अब पुलिस का शिकंजा कसने पर उसके साथ सात फेरे लेने को राजी हो गया। उसने मंगलवार को अपनी गर्भवती प्रेमिका से नैनी के आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली। खास बात यह कि इस अनोखी शादी में दोनों परिवार के लोगों के साथ खीरी थाने की पुलिस भी मौजूद थी। शादी के बाद गर्भवती दुल्हन अपनी ससुराल विदा हो गई।
खीरी इलाके की रहने वाली रज्जो (22) (काल्पनिक नाम) का अपने पड़ोस में रहने वाले रावेंद्र सिंह से मिलना-जुलना तो बचपन से ही था, लेकिन इधर करीब तीन साल से उनके बीच प्यार पनप गया। तब मोनू बीए प्रथम वर्ष में पढ़ रही थी, जबकि रावेंद्र नोएडा के एक कॉलेज से एमबीए कर रहा था। दोनों के बीच दूरी घटती गई। शारीरिक संबंध भी बने। पिछले साल एमबीए पूरा होने के बाद रावेंद्र ने दिल्ली की एक फर्म में नौकरी कर ली। इसी बीच रज्जो को पता चला कि उसका गर्भ ठहर गया है। अभी वह साढ़े आठ माह की गर्भवती है।
रज्जो के गर्भ और रावेंद्र से रिश्ते के बारे में उसके परिजनों को पता चला तो कोहराम मच गया। घरवालों ने गुस्सा जताया तो रज्जो ने रावेंद्र से शादी के लिए कहा। मगर रावेंद्र ने कुछ समय बाद की बात कहकर टाल दिया। धीरे-धीरे वह रज्जो से कटने लगा। न फोन पर बात करता और न मिलता। रज्जो ने शादी का दबाव डाला तो रावेंद्र ने कन्नी काट ली। फिर उसने साफ कह दिया कि वह उसक साथ ब्याह नहीं कर सकता क्योंकि घरवालों ने मना कर दिया है। रावेंद्र के इनकार ने रज्जो को स्तब्ध कर दिया।
विज्ञापन
उसकी जिंदगी में अंधेरा छा गया। निराश होकर रज्जो ने नौ फरवरी को खीरी थाने में शिकायत की तो रावेंद्र के खिलाफ केस लिखा गया। मगर पुलिस भी उदासीन रही। रज्जो बार-बार अकेले थाने जाकर गुहार लगती रही मगर पुलिस टालती रही। पिछले दिनों रज्जो ने सीओ मेजा राजवीर सिंह के कार्यालय में जाकर धमकी दी कि अगर पुलिस ने रावेंद्र को बुलाकर उसे न्याय नहीं दिलाया तो वह आत्मदाह कर लेगी। इस चेतावनी का असर हुआ। अफसरों के आदेश पर पुलिस ने दबाव बनाया और जेल भेजने की धमकी दी तो रावेंद्र और उसके परिजन रज्जो को अपनाने के लिए राजी हो गए। पुलिस की सख्ती के चलते मंगलवार को रावेंद्र ने रज्जो के साथ शादी तय कर ली।
खीरी थाने के दरोगा सुभाष चौधरी के साथ रज्जो और रावेंद्र मंगलवार दोपहर नैनी में खरकौनी स्थित आर्य समाज मंदिर पहुंचे। वहां दोनों के परिवार के लोग भी मौजूद थे। आर्य समाज मंदिर में उनका ब्याह करा दिया गया। पहले रज्जो के साथ फरेब कर रहे रावेंद्र ने जेल का खतरा मंडराने पर उसके साथ सात फेरे ले लिए। दोनों परिवार के लोगों ने भी गिला-शिकवा दूर कर लिया। इस बारे में पूछने पर रावेंद्र ने कहा कि वह परिजनों के दबाव में आ गया था। मगर अब वह रज्जो को अपनी पत्नी बनाकर खुश है।