{"_id":"65fae8ef0d0d16d0ae095b00","slug":"fault-in-pillar-number-three-of-shastri-bridge-repair-took-the-whole-day-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : शास्त्री पुल के तीन नंबर पिलर में खराबी, दिनभर चली मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : शास्त्री पुल के तीन नंबर पिलर में खराबी, दिनभर चली मरम्मत
Wed, 20 Mar 2024 07:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 20 Mar 2024 07:17 PM IST
सार
शास्त्री पुल के उत्तरी लेन के 28 नंबर पिलर में 12 मार्च को खराबी आ गई थी। पुल के दो खंभों के बीच पांच से आठ इंच का गैप आ गया था। इस कारण चार तक तक यातायात प्रभावित रहा। 17 मार्च से प्रभावित लेन पर यातायात सुचारू किया गया। इसी बीच बुधवार को इसी लेन के पिलर नंबर तीन में खराबी आ गई।
विज्ञापन
शास्त्री पुल की मरम्मत करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शास्त्री पुल के उत्तरी लेन के तीन नंबर की पिलर की बेयरिंग बुधवार को खिसकने से करीब एक इंच का गैप आ गया। जानकारी पर लोक निर्माण विभाग के अफसर सक्रिय हुए और तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया गया। बैरिकेडिंग लगाकर दोपहर से मरम्मत शुरू की गई जो शाम तक पूरी हो गई।
विज्ञापन
शास्त्री पुल के उत्तरी लेन के 28 नंबर पिलर में 12 मार्च को खराबी आ गई थी। पुल के दो खंभों के बीच पांच से आठ इंच का गैप आ गया था। इस कारण चार तक तक यातायात प्रभावित रहा। 17 मार्च से प्रभावित लेन पर यातायात सुचारू किया गया। इसी बीच बुधवार को इसी लेन के पिलर नंबर तीन में खराबी आ गई।
विज्ञापन
सूचना पर लोक निर्माण विभाग के अफसर और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि बेयरिंग खिसकने के कारण दो पिलर के बीच एक इंच का गैप आ गया है। जैक लगाकर गैप दूर किया गया और उसके बाद बेयरिंग की मरम्मत की गई। मरम्मत कार्य में लगे कर्मचारियों ने बताया कि बगैर ट्रैफिक रोके ही मरम्मत कार्य दोपहर में शुरू किया गया। शाम ढलने तक कार्य पूरा कर लिया गया था।
विज्ञापन
पिलर नंबर 4, 12 और 42 में भी आ गया है गैप
शास्त्री पुल के उत्तरी लेन के पिलर नंबर 28 और तीन की तरह ही पिलर नंबर 4, 12 और 42 में भी एक से डेढ़ इंच का गैप आ गया है। इन पिलरों की बेयरिंग खिसक गई है। इन पिलरों की मरम्मत भी बृहस्पतिवार से की जाएगी।