फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fault in high tension line

Prayagraj News: हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट, बिजली-पानी को तरसे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Fault in high tension line
झूंसी के आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में शुक्रवार की रात बिजली का संकट खड़ा हो गया। 33 हजार केवीए की हाईटेंशन लाइन में खराबी आने के कारण राम शिव कॉलोनी, छतनाग रोड, आवास विकास कॉलोनी, मायापुरी के आसपास के इलाके अंधेरे में डूबे रहे। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इस दौरान त्रिवेणी पुरम झूंसी उपकेंद्र के अवर अभियंता का नंबर भी नहीं लगा। उपखंड अधिकारी का भी फोन नहीं उठा, इससे जानकारी भी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

राम शिव कॉलोनी के अशोक ने बताया कि सुबह आठ बजे बिजली गुल हो गई। दोपहर करीब 12 बजे बिजली आई और ढाई घंटे के बाद ही फिर गुल हो गई। इसके बाद रात के साढ़े आठ बजे तक बिजली नहीं आई। शाम के समय बिजली के न रहने से कई घरों में पानी का भी संकट रहा। उपखंड अधिकारी विजय ने बताया कि 33 हजार केवीए की लाइन में फॉल्ट आने के कारण बिजली की आपूर्ति प्रभावित थी। रात के करीब साढ़े नौ बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर अशोकनगर उपकेंद्र से संचालित होने वाले एडीए कॉलोनी नसीरपुर में लगे 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे तेज धमाका हुआ और बिजली गुल हो गई। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर का फ्यूज चेक किया और आपूर्ति बहाल करने की कोशिश में जुटे रहे। उपखंड अधिकारी जिवेश नंदन के अनुसार ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खराबी है, उपकरणों को बदलकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इस दौरान करीब 300 घरों में अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed