{"_id":"60be365d8ebc3e87100c2f89","slug":"father-used-to-fly-vehicle-with-two-sons-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बेटों संग मिलकर पिता उड़ाता था वाहन, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बेटों संग मिलकर पिता उड़ाता था वाहन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 07 Jun 2021 08:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 07 Jun 2021 08:38 PM IST
सार
- तीन कारों समेत चोरी केपांच वाहन बरामद, गिरोह केदो सदस्यों की तलाश
विज्ञापन
prayagraj news : चोरी के वाहनों के साथ गिरफ्तार पिता अनिल और उसके दोनों पुत्र।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसओजी नगर व कर्नलगंज पुलिस ने एक ऐसे शख्स व उसकेदो बेटों को गिरफ्तार किया है जो मिलकर वाहन चोर गिरोह संचालित करते थे। उनकेकब्जे से चोरी की तीन कारों समेत कुल पांच वाहन बरामद किए गए हैं। गिरोह केदो सदस्य फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, जार्जटाउन केदरभंगा कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी कि मोहल्ले में ही रहने वाले दो भाई अक्सर अपने साथियों को बुलाकर नशा व गालीगलौज करते हैं।
आरोप यह भी था कि कई बार शिकायत करने केबावजूद जार्जटाउन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद मामले में कर्नलगंज पुलिस केसाथ एसओजी नगर क्षेत्र प्रभारी शैलेश कुमार सिंंह को मयटीम लगाया गया। जिसकेबाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। उसके कब्जे से चोरी का एक वाहन बरामद हुआ। सख्ती से पूछताछ हुई तो पता चला कि वह वाहन चोर गिरोह का सदस्य है जिसमें उसके भाई और पिता दोनों शामिल हैं। इसकेबाद सोमवार को सटीक सूचना पर पुलिस ने दोनों अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया।
साथ ही उनकी निशानदेही पर दो कारें व दो बाइकें बरामद कीं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लोगों में अनिल पांडेय निवासी शिवपुर,मेजा वर्तमान पता दरभंगा कॉलोनी जार्जटाउन और उसकेदो बेटे आकाश और अंबर पांडेय शामिल हैं। इनकेकब्जे से चोरी की वैगनआर, टिआगो और स्कॉर्पियो के अलावा दो बाइकें बरामद की गई हैं। आरोपियों केदो साथी सौरभ पांडेय उर्फ जार्डन निवासी कुंडा प्रतापगढ़ और पंकज जायसवाल निवासी जिगना मिर्जापुर फरार हैं। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी कबाड़ में कटने वाली गाड़ियों केनंबर चोरी केवाहनों पर लगाकर चलते थे।