फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Father-daughter injured due to being hit by Chinese floor, incident happened in Chakia area

Prayagraj : चाइनीज मांझे की चपेट में आने से पिता-पुत्री घायल, चकिया इलाके में हुई घटना

Sun, 18 Jun 2023 02:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 02:23 PM IST
सार

चाइनीज मांझे की चपेट में आने से स्कूटी सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। कंप्यूटर कारोबारी का गला जबकि उनकी बेटी का हाथ जख्मी हो गया है। दोनों का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया है। 

विज्ञापन
Father-daughter injured due to being hit by Chinese floor, incident happened in Chakia area
चाइनीज मांझे से घायल पिता-पुत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करेली इलाके के साठ फीट रोड पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से स्कूटी सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। दोनों का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया। चाइनजी मांझे से आए दिन हो रही घटनाओं के बावजूद इस पर रोक नहीं लग रहा है। इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। पुलिस की सख्ती के बावजूद धड़ल्ले से प्रतिबंधि मांझा बिक रहा है, जो लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।

विज्ञापन


करेली के साठ फीट रोड निवासी कंप्यूटर कारोबारी आलोक कुमार वर्मा (47) रविवार को अपनी बेटी सानवी (6) को स्कूटी पर बैठाकर पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। घर से कुछ दूर पहुंचने पर चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। आलोक के गले में जबकि सानवी को हाथों में गंभीर चोट आई है। उनका उपचार स्थानीय चिकित्सालय में कराया गया। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें : चाइनीज मांझे से की चपेट में आए दंपती, पति की मौके पर गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की तमाम कोशिश के बावजूद नही बंद हो रहे चाइनीज मांझे

शासन-प्रशासन और पुलिस की निगरानी के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री रुकने का नाम नहीं ले रही है। शहर में आए दिन लोग इसकी चपेट में आकर जख्मी हो रहे हैं। पुलिस सख्ती के बावजूद पतंगबाज धड़ल्ले से इसका उपयोग कर रहे हैं। शहर करेली, गौस नगर, काटजू रोड, रामबाग, कीडगंज क्षेत्र में आए दिन चाइनजी मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार घायल हो रहे हैं। पिछले साल चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक युवक की मौत भी हो गई थी, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

चार साल पहले चौफटका से कर्बला की तरफ आते समय स्कूटी सवार महिला चाइनीज मांझे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। यमुना पुल से शहर की तरफ आते समय पिता-पुत्र भी कुछ दिन पहले घायल हो गए थे। शहर में लगातार हो रही इन घटनाओं को देखते हुए सभी रेल ब्रिज पर व्यू कटर तक लगवा दिए गए, लेकिन फिर भी घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। 

होलसेल कारोबारियों पर हो कार्रवाई

करेली 60 फीट रोड निवासी मोहम्मद अबरार का कहना है कि चाइनीज मांझा बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा है। पुलिस की सख्ती के बाद कुछ दिन तक चोरी छिपे बेचा जाता है। उसके बाद फिर धड़ल्ले से बिक्री शुरू कर दी जाती है। प्रतिबंध के बावजूद होलसेल कारोबारी मंझे का व्यवसाय कर रहे हैं। थोक विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।मीरापुर निवासी मंचल गुप्ता का कहना है कि ऐसे जानलेवा मांझे की बिक्री पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed