फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fasting broke by husband's vision with moon

चांद के साथ पति का दीदार कर तोड़ा व्रत

Fri, 18 Oct 2019 12:31 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Fasting broke by husband's vision with moon
बलीपुर में करवा चौथ पर पूजा के बाद चांद का दीदार करती सुहागिनें। - फोटो : PRATAPGARH
पति की लंबी उम्र और सलामती के लिए गुरुवार को महिलाओं ने करवाचौथ का निर्जला व्रत रखा। दिनभर तैयारियों में जुटीं महिलाओं ने रात सवा आठ बजे चांद के साथ पति का दीदार किया और विधि-विधान से पूजा की। इससे पहले दिनभर ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं के सजने-संवरने का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

गुरुवार को करवाचौथ पर सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। व्रत को लेकर खास तौर पर उन महिलाओं में अधिक उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने पहली बार व्रत रखा था।
विज्ञापन

शहर के ब्यूटी पार्लरों में संजने-संवरने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। शाम ढलते ही सोलह श्रृंगार कर महिलाएं चांद के निकलने की प्रतीक्षा करने लगीं। शहर के विवेकनगर, दहिलामऊ, अजीतनगर में कई स्थानों पर एकत्रित होकर महिलाओं ने पूजा की। अधिकांश घरों की छतों पर खड़ी होकर व्रती महिलाएं चांद के दिखने का इंतजार करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसमान में बादल होने के कारण चंद्रमा के निकलने में थोड़ी देरी भी हुई। लगभग सवा आठ बजे चंद्रमा के निकलने के बाद व्रती महिलाएं चहक उठीं। चांद का दीदार कर पति के साथ विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

करवा चौथ पर पूजा के बाद चांद का दीदार करती सुहागिनें।

करवा चौथ पर पूजा के बाद चांद का दीदार करती सुहागिनें।- फोटो : PRATAPGARH

बलीपुर दुर्गा मंदिर में करवा चौथ की पूजा करती सुहागिनें।

बलीपुर दुर्गा मंदिर में करवा चौथ की पूजा करती सुहागिनें।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed