फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Farmers will be forgiven by October 31

किसानों का 31 अक्तूबर तक माफ हो जाएगा कर्ज

Mon, 10 Jul 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 10 Jul 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be forgiven by October 31
केशव - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
किसानों का कर्ज माफ करने की प्रक्रिया रविवार को शुरू हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बाबत पोर्टल का उद्घाटन करने के साथ वीड़ियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अफसरों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सभी पात्र किसानों को कर्जमाफी का सर्टिफिकेट देने की आखिरी तारीख 31 अक्तूबर तय कर दी है। मुख्यमंत्री की हिदायत के अनुसार काम हुआ तो प्रक्रिया पूरी करके इस महीने की आखिर या अगस्त के पहले पखवारा में किसानाें को कर्जमाफी का सर्टिफिकेट मिलने भी लगेगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की फसल ऋण मोचना योजना का जिले के तकरीबन एक लाख किसानों का लाभ मिलना है। फसली ऋण लेने वाले किसानों की सूची तैयार कर ली गई है। जिला कृषि अधिकारी की अगुवाई में गठित जिला स्तरीय समिति जांच के बाद पात्र किसानों और माफ होने वाली राशि का डिटेल तैयार करेगी। लाभार्थी किसानों की सूची तथा अन्य डिटेल पोर्टल पर डाले जाएंगे। उतनी राशि संबंधित बैंकों को उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद बैंक किसानों को कर्ज माफी का सर्टिफिकेट उपलब्ध कराएंगे। यदि किसी किसान को आपत्ति है तो वे मंडल स्तर पर गठित समिति के समक्ष अपील कर सकेंगे। मंडल स्तरीय समिति का निर्णय अंतिम होगा। कर्जमाफी की योजना तीन चरणों में लागू की जाएगी। पहले चरण में उन किसानों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा जिनका एकाउंट आधार कार्ड से लिंक है तथा सभी भू-अभिलेखों दुरुस्त हैं। यह पूरी प्रक्रिया पोर्टल के माध्यम से होगी। व्यक्तिगत तौर पर कुछ भी नहीं होगा। दूसरे चरण में आधार कार्ड लिंक कराने के लिए किसानों को एक महीने का समय दिया जाएगा। आधार कार्ड बनवाने के लिए तहसील और ब्लाक स्तर पर कैंप भी लगाए जाएंगे। जिनके आधार कार्ड नहीं बने होंगे उनके लोन का निस्तारण जिला स्तरीय समिति तहसील की मदद से करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने वीडिया कांफ्रेंसिंग में अफसरों को इस योजना को अभियान के तौर पर लेने की हिदायत दी। चेतावनी दी कि इसमें में किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद मंडलायुक्त की अध्यक्षता में सभी संबंधित अफसरों की बैठक हुई। उसमें कर्जमाफी की योजना को लागू करने का खाका तैयार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed