फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Farmers should adopt modern technology, shed the Ganges of development: Siddharth Nath

किसान आधुनिक तकनीक अपनाएं, विकास की गंगा बहाएं: सिद्धार्थ नाथ्

Sun, 10 Apr 2022 11:34 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Farmers should adopt modern technology, shed the Ganges of development: Siddharth Nath
किसान आधुनिक तकनीक अपनाए और विकास की गंगा बहाएं : सिद्धार्थ नाथ
विज्ञापन

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवारा के अंतर्गत रविवार को प्राथमिक विद्यालय फतेहपुरघाट में जिला किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि किसान आधुनिक तकनीक अपनाएं और विकास की गंगा बहाए। पीएम मोदी और सीएम योगी ने किसान भाइयों के लिए कई सराहनीय कदम उठाए हैं।

विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि सरकार सरकार बीज और अनुदान दे रही है। किसानों के लिए भगवतपुर में कृषि विभाग ने कई कैम्प लगाएं। ताकि किसानों को आधुनिक खेती के साथ कृषि यंत्रों के बारे में बताया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी किसान मिलकर एक समूह बनाएं। समूह में ताकत होती है। समूह बनाकर आगे बढ़े निश्चित तौर से किसानों के जीवन में समृद्धि आएगी। हमें अपनी सोच को बदलना होगा, जमीन बेचना बंद करें। इस दौरान वह किसानों की समस्या से रूबरू हुए। सम्मेलन में राजेश सिंह पटेल, सत्य प्रकाश कुशवाहा, राम लोचन साहू, महादेव सिंह पटेल, रामजी शुक्ला, छत्रपति सिंह, मलखान सिंह, संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed