{"_id":"69640f50771fbebfd601158d","slug":"farmers-grand-meeting-against-land-acquisition-in-nawabganj-allahabad-news-c-417-1-nan1011-2530-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: नवाबगंज में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों की महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: नवाबगंज में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों की महापंचायत
विज्ञापन
आवास विकास परिषद द्वारा प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के खिलाफ रविवार को किसानों ने महापंचायत की। टिकरी गांव स्थित बाग में आयोजित पंचायत में सैकड़ों किसान शामिल हुए। काश्तकारों ने कहा, हम अपनी जमीनों को बचाने के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की।
रविवार को टिकरी, अकबरपुर उर्फ गंगागंज, मूसेपुर समेत आसपास के गांवों के सैकड़ों किसान एकजुट हुए। किसान यूनियन एकता मंच के बैनर तले आयोजित महापंचायत का नेतृत्व टिकरी प्रधान पप्पू पासी ने किया। उन्होंने कहा कि वह किसी भी हाल में अपनी कीमती जमीन परिषद को नहीं देंगे। पंचायत से चेतावनी दी गई कि अगर आवश्यकता पड़ी तो वह सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
किसानों का कहना था कि जमीन ही उनकी आजीविका का आधार है, इसे छीनने का प्रयास किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा। महापंचायत में श्याम नारायण पांडे, प्रधान अकबरपुर महमुदुल हसन, विजय यादव, फूलचंद, हरिओम, एडवोकेट पप्पू, महावीर, अफसार अहमद, नौशाद अहमद, विलोक पटेल समेत तमाम किसान मौजूद रहे।