फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Farmers and youngsters disappointed with government: Best

सरकार से किसान और नौजवान निराश : उत्तम

Mon, 20 Nov 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 20 Nov 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers and youngsters disappointed with government: Best
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
नगर निगम महापौर पद पर सपा प्रत्याशी विनोद चंद्र दुबे के समर्थन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने रविवार को वोट मांगे। अपनी चुनावी सभाओं में नरेश उत्तम ने प्रदेश सरकार को झूठे वादे करने वाली सरकार बताया। साथ ही विनोद चन्द्र दूबे को समाजवादी आंदोलन से निकला हुआ पार्टी का वरिष्ठ नेता बताते हुए उनको वोट करने की अपील की। नरेश ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में किसान, व्यापारी, नौजवान, अल्पसंख्यक सहित समाज का हर व्यक्ति निराश है। शिक्षा, स्वास्थ्य आदि मुद्दों पर प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल रही है। प्रदेश की जनता में इसको लेकर आक्रोश है। निकाय चुनाव में भाजपा सरकार को जनता की नाराजगी का सामना करना होगा।
विज्ञापन


सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी हर सभा में भाजपा पर हमलावर रहे। कहा कि कि नोटबंदी लागू होने के साल भर बाद भी जनता परेशान है। जीएसटी के फैसले से व्यापारी परेशान हैं। प्रदेश में बड़ी संख्या में छोटे उद्योग बंद हो चले हैं। इन उद्योगों में काम करने वाले लोग बेरोजगार होकर अपने गांव लौट आए हैं। नौकरी मांगने पर शिक्षामित्रों, वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर पुलिस लाठी चला रही है।
विज्ञापन


इससे पहले आलोपीबाग स्थित पटेल संस्थान में पूर्व सांसद धर्मराज पटेल की अगुवाई में आयोजित समारोह में लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। सपा के पूर्व जिला महासचिव नागेंद्र सिंह पटेल ने चांदी का प्रतीक चिन्ह एवं साल भेंट करके प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। संचालन मानिक चन्द्र पटेल ने किया। वहीं हंडिया के जंघई में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान बना मंच टूटने से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। पार्टी नेताओं की सूझबूझ से भीड़ को संभाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के पहली बार शहर आगमन पर इलाहाबाद की सीमा पर भीटी, बरौत, हण्डिया, सैदाबाद, कुआडीह, सराय इनायत आदि स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने हण्डिया में नगर पंचायत प्रत्याशी अहमद अंसारी तथा झूंसी में आशा यादव के समर्थन में भी वोट मांगे। इस मौके पर महापौर प्रत्याशी विनोद चन्द्र दूबे, जिला अध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन, राम पूजन पटेल, योगेश यादव, कमल सिंह यादव, राम निहोर सिंह यादव, इन्दू प्रकाश मिश्र, लल्लन राय, हाजी परवेज अहमद, राधेश्याम सिंह पटेल, प्रो.हरिश्चन्द्र पटेल, संतलाल वर्मा, द्वारिका प्रसाद कुशवाहा, हीरामनि पटेल, चन्द्रबलि पटेल, आनन्द मोहन पटेल, सन्दीप पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed