{"_id":"68c48aada890c9f248074ab1","slug":"farmers-accused-the-secretary-of-corruption-in-fertilizer-distribution-allahabad-news-c-257-1-sald1006-116859-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: किसानों ने खाद वितरण में सचिव पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: किसानों ने खाद वितरण में सचिव पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
विज्ञापन
किसान सहकारी समिति कोरांव में किसानों ने सचिव पर वितरण प्रणाली में धांधली करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सुबह से वह लाइन में लगे हैं। सचिव अपने परिचितों को अंदर बुलाकर अंगूठा लगवाकर खाद दे रहे हैं।
शुक्रवार दोपहर धांधली को लेकर कुछ किसानों में मारपीट हो गई। मारपीट होता देख सचिव मोहनलाल सिंह ने बायोमीट्रिक अंगूठा लगवाना बंद कर दिया। इससे किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और वह नारेबाजी करने लगे।
तरांव निवासी कविता देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह लाइन में खड़ी थी लेकिन खाद नहीं मिली। शुक्रवार को दोबारा लाइन लगानी पड़ी। वहीं ममता निवासी टीकर, श्याम कली निवासी साजी, नीता सिंह महादेव निवासी सन्हेवा, पुष्पा सिंह निवासी बढ़वारी ने बताया कि सुबह ही समिति पर आ गई थी लेकिन खाद नहीं मिली। वहीं, सचिव अपने लोगों का अंगूठा लगवा रहे हैं।
विज्ञापन
तरांव गांव के किसान बसंत लाल ने बताया कि दो दिन से सुबह ही समिति पर आ जाते हैं। नंबर आने के बाद भी खाद नहीं मिलती है। सचिव मनमानी करता है और अधिकारियों के निरीक्षण के बाद भी हालात नहीं सुधर रहे हैं।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख कोरांव अव्यक्त राम मिश्रा का कहना है कि समितियों के सचिव मनमाना व्यवहार करते हैं। सभी समितियों पर वितरण प्रणाली में धांधली की जा रही है। मामले में एसडीएम कोरांव संदीप तिवारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।