फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   farmer sleeping outside a house under construction was beaten to death, a case was registered against four

Prayagraj : निर्माणाधीन घर के बाहर सो रहे किसान की पीटकर हत्या, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 06 Aug 2023 04:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Aug 2023 04:01 PM IST
सार

नहर ददौली के तक्खू का पूरा गांव का रहने वाला राजेंद्र कुमार पटेल 35 वर्ष एक साधारण किसान के साथ मजदूरी करके जीवन यापन करता है जिसको सरकारी आवास मिला था। आवास का निर्माण उसने गांव के बाहर सड़क के किनारे करवा रहा था।

विज्ञापन
farmer sleeping outside a house under construction was beaten to death, a case was registered against four
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोरांव थाना क्षेत्र के नहर ददौली गांव के तक्खू का पूरा गांव के रहने वाला एक 35 वर्षीय किसान की अपने शराबी साथियों के साथ शनिवार शाम को किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। रोजना की भांति शनिवार को भी वह अपने निर्माणाधीन मकान के बाहर सो हुआ था। इस दौरान उसके शराबी साथियों ने लाठी- डंडे ,हाथ पैर से पिटाई कर हत्या कर दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ सोरांव पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


नहर ददौली के तक्खू का पूरा गांव का रहने वाला राजेंद्र कुमार पटेल 35 वर्ष एक साधारण किसान के साथ मजदूरी करके जीवन यापन करता है जिसको सरकारी आवास मिला था। आवास का निर्माण उसने गांव के बाहर सड़क के किनारे करवा रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार को राजेंद्र पटेल अपने पिता राधेश्याम उर्फ मुनीम से पैसा के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो रही थी। इस दौरान सब्जी बेच के लौट रहे गांव के ही प्रभु और भल्लू पहुंच गए और बाप बेटे के बीच कहासुनी देख मामला शांत करने लगे थे। लेकिन इस दौरान राजेंद्र से प्रभु व भल्लू कहासुनी हो गयी थी।

विज्ञापन

farmer sleeping outside a house under construction was beaten to death, a case was registered against four
घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

आरोपियों ने घटना से कुछ घंटे पहले दी थी धमकी

आरोप है कि शनिवार रात करीब आठ बजे प्रभु पटेल ने राधेश्याम से जाकर कहा कि अपने बेटे को समझा लो अन्यथा ठीक नहीं होगा। तो उन्होंने कहा कि भैया प्रभु आप समझदार हैं। राजेंद्र के पिता राधेश्याम से प्रभु पटेल सुनते ही कहीं चला गया और देर रात अपने भाई भल्लू तथा लड़के महेंद्र तथा अरविंद के साथ राजेंद्र के निर्माणाधीन मकान के पास लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। वहां पर सो रहे राजेंद्र कुमार 35 वर्ष के ऊपर लाठी -डंडे लात मूके से हमला कर दिया। जिससे राजेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। रविवार सुबह ऋषभ अपने पिता के पास पहुंचा मिला तो राजेंद्र के नाक और मुंह से खून निकला हुआ मृत मिला।
 

मामले की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई तथा सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस के काफी समझाने बुझाने के बाद करीब 10 बजे मृतक राजेंद्र के परिजनों का आक्रोश शांत हुआ तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राजेंद्र पटेल की पत्नी गीता उसके लड़के अभी तथा ऋषभ, बेटी काजल आंचल श्रेजल का रो रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोरांव प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के पिता राधेश्याम की तहरीर पर गांव के ही रहने वाले प्रभु उसका भाई भल्लू पटेल, तथा प्रभु पटेल के लड़के महेंद्र और अरविंद के खिलाफ जान से मारने की धमकी, गाली गलौज व हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके आधार पर पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए अन्य अन्य नामजद हत्या अभियुक्तों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed