फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Farmer body found hanging in suspicious circumstances in Meja; murder alleged.

Prayagraj : मेजा में संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे से लटकती हुई किसान की मिली लाश, हत्या का आरोप

Mon, 20 Jul 2026 06:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Jul 2026 06:03 PM IST
सार

मेजा इलाके के गोसौरा कला में संदिग्ध हालात में एक किसान की सोमवार सुबह फांसी के फंदे से झूलती हुई लाश मिली। उसकी लाश घर से दो सौ मीटर दूर दूसरे के घर के बरामदे में लटकती हुई दिखी तो सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Farmer body found hanging in suspicious circumstances in Meja; murder alleged.
किसान की मौत। - फोटो : Social media

विस्तार

मेजा इलाके के गोसौरा कला में संदिग्ध हालात में एक किसान की सोमवार सुबह फांसी के फंदे से झूलती हुई लाश मिली। उसकी लाश घर से दो सौ मीटर दूर दूसरे के घर के बरामदे में लटकती हुई दिखी तो सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर एसीपी मेजा बृजेश पाठक के साथ मेजा थाने के इंस्पेक्टर नितेंद्र कुमार शुक्ल पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए। फोरेंसिक टीम भी जांच-पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

मेजा थाना क्षेत्र के गोसौरा कला का अवधेश पटेल (50) दो साल पहले तक एक ईंट-भट्ठा पर मुंशी का काम करता था। उसके बाद से वह घर पर रहकर खेती-बारी करने में जुट गया था। पत्नी गीता देवी ने बताया कि रविवार रात नौ बजे वह खाना खाकर सड़क पर टहल रहे थे। अचानक गायब हो गए। अगल-बगल खोजबीन की गई लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चला। सुबह जानकारी मिली कि उनकी लाश घर से दो सौ मीटर दूर रामराज गुप्ता के नए मकान के बरामदे में फांसी के फंदे से झूल रही है।

विज्ञापन


रामराज गुप्ता अभी हाल ही में नया मकान बनाकर वहां पर किराना का दुकान चलाते हैं। दिन में दुकान चलाते हैं रात में अपने मूल घर चले आते हैं। मेजा थाने के इंस्पेक्टर नितेंद्र शुक्ला ने बताया कि गमछा के सहारे फांसी के फंदे से किसान अवधेश पटेल की लाश लटक रही थी। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पत्नी गीता देवी ने पुलिस को बताया कि हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए मेरे पति के शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया है। आरोप है कि डोरवा मोड़ के दीपक पटेल ने अवधेश पटेल को साल भर पहले शराब पिलाकर उसकी दो विश्वा जमीन अपने नाम करा लिया था। उसका पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी देते थे। पुलिस को तहरीर देकर मामले में दीपक पटेल निवासी डोरवा और दीपक पटेल उर्फ सोनू निवासी गोसौरा के खिलाफ एफआईआर की मांग की है। 

मृतक अवधेश पटेल को इकलौती बेटी ज्योति पटेल है। जिसकी उन्होंने शादी 12 मई 2025 को बारी बजहिया कौंधियारा में किया था। सोमवार सुबह पिता की मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंची तो रोते-रोते विलख पड़ी। उसने कहा कि कई बार पिता को दीपक पटेल ने जान से मारने की धमकी दी थी। उसने कहा कि मां अब किसके सहारे रहेगी। 

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। - बृजेश पाठक एसीपी मेजा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed