फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ,fare for kashi mahakal express from bande bhart express

महाकाल एक्सप्रेस से कम हुआ प्रयागराज से वाराणसी का किराया

Sun, 16 Feb 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
,fare for kashi mahakal express from bande bhart express
प्रयागराज। आईआरसीटीसी ने काशी महाकाल एक्सप्रेस का किराया वंदे भारत एक्सप्रेस से कम कर दिया है। अमर उजाला द्वारा काशी महाकाल एक्सप्रेस का वंदे भारत एक्सप्रेस से वाराणसी और कानपुर का ज्यादा किराये का मामला उठाने के बाद शनिवार को आईआरसीटीसी ने बढ़ा हुआ किराया वापस ले लिया।
विज्ञापन

साथ ही इलाहाबाद जंक्शन से इन दोनों ही शहरों के लिए पहले के मुकाबले किराया काफी कम कर दिया।
दरअसल, काशी महाकाल एक्सप्रेस से इलाहाबाद जंक्शन से वाराणसी का किराया 677 एवं कानपुर का 847 रुपये दर्शाया गया था। जबकि वंदे भारत से इलाहाबाद से कानपुर का किराया 660 एवं वाराणसी का किराया 555 रुपये ही है।
विज्ञापन

खास बात यह कि वंदे भारत जहां इलाहाबाद जंक्शन से कानपुर की दूरी 1.53 घंटे में तय करती है, वहीं काशी महाकाल एक्सप्रेस उक्त दूरी को पूरा करने में 3.15 घंटे का समय लेगी। अमर उजाला में यह समाचार प्रकाशित होने के बाद आईआरसीटीसी ने शनिवार को ही किराया कम करने का एलान कर दिया। अब इस ट्रेन में इलाहाबाद से वाराणसी का किराया 335 एवं इलाहाबाद से कानपुर का किराया 537 रुपये रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वाराणसी से इलाहाबाद का 395 एवं कानपुर से इलाहाबाद का किराया 537 रुपये निर्धारित किया है। अभी कैटरिंग की वजह से ही वाराणसी के किराये में थोड़ा अंतर है।

काशी महाकाल से इलाहाबाद जंक्शन से विभिन्न स्टेशनों का किराया
स्टेशन का नाम जाने का किराया वापस आने का किराया
इंदौर 1765 1895
उज्जैन 1591 1816
संत हिरदाराम नगर(भोपाल) 1382 1447
बीना 1235 1235
झांसी 1046 1046
कानपुर 537 537
वाराणसी 395 335
आज रीता, केशरी और विनोद सोनकर दिखाएंगे ट्रेन को हरी झंडी
प्रयागराज। काशी महाकाल एक्सप्रेस के रविवार को इलाहाबाद जंक्शन से रवानगी के दौरान सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल एवं विनोद सोनकर हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन यहां शाम चार बजे आएगी। इस अवसर पर जंक्शन पर डीआरएम अमिताभ एवं अन्य रेल अफसर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed