{"_id":"5cd5d04fbdec22074c262396","slug":"faphamau-bridge-work-will-begin-soon-after-notification","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिसूचना हटते ही शुरू हो जाएगा फाफामऊ पुल का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिसूचना हटते ही शुरू हो जाएगा फाफामऊ पुल का काम
Sat, 11 May 2019 01:35 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 11 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
keshav
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठे चरण में होने वाले इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय सीट का चुनावी शोर थमने के पूर्व सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चुनाव अधिसूचना हटने के बाद जिले में तीन बड़े कार्य शुरू हो जाएंगे। कहा कि गंगा पर फाफामऊ में बनने वाले पुल का निर्माण शुरू किया जाएगा। इसके अलावा प्रयागराज में इनर रिंग रोड एवं गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा। यह तीनों ही महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट हैं।
सिविल लाइंस स्थित एक होटल में संवाददाताओं से मुखातिब केशव मौर्य ने सपा-बसपा गठबंधन पर भी निशाना साधा। कहा कि गठबंधन चुनाव की लड़ाई से बाहर हो गया है। प्रयागराज की दोनों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। प्रियंका गांधी द्वारा पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी पर केशव ने कहा कि चुनाव में हार के डर से प्रियंका बौखला गई है। उनके भाई अमेठी से चुनाव हार रहे हैं। 23 मई सपा-बसपा गठबंधन का अंतिम दिन होगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर उन्होंने कहा कि जो अपने पिता एवं चाचा का नहीं हो सका, वह नकली बुआ का कैसे होगा।
पीएम मोदी को लेकर केशव ने कहा कि उनके नेतृत्व में 2019 के चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक विजय मिलने जा रही है। कहा कि वह अगड़ों, पिछड़ों एवं दलितों की त्रिवेणी हैं। दुनिया में पीएम मोदी की वजह से देश का मान बढ़ा है। मोदी के पीछे पूरी पार्टी खड़ी हुई है। कहा कि इलाहाबाद मंडल में भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसने पांच सीटों में से तीन सीट फतेहपुर, इलाहाबाद एवं फूलपुर में महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा। उन्होंने लोकसभा चुनाव में प्रदेश से 73 से ज्यादा सीट जीतने का भी दंभ भरा।