{"_id":"647dd232e6e4589dc7053cdb","slug":"fans-got-angry-on-the-controversial-post-of-cricketer-yash-dayal-trolled-fiercely-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : यश दयाल के विवादित पोस्ट पर भड़के फैंस, जमकर किया ट्रोल, आईपीएल क्रिकेटर ने पोस्ट डिलीट कर मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : यश दयाल के विवादित पोस्ट पर भड़के फैंस, जमकर किया ट्रोल, आईपीएल क्रिकेटर ने पोस्ट डिलीट कर मांगी माफी
Mon, 05 Jun 2023 05:46 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 05 Jun 2023 05:46 PM IST
सार
आईपीएल क्रिकेटर यश दयाल का इंस्टाग्राम पर किया गया एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर उनके फैंस उनको काफी ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
यश दयाल, क्रिकेटर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल क्रिकेटर यश दयाल का इंस्टाग्राम पर किया गया एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर उनके फैंस उनको काफी ट्रोल कर रहे हैं। प्रशंसकों की नाराजगी को देखते हुए गुजरात टाइटंस के क्रिकेटर यश दयाल ने अपना पोस्ट डिलीट तो कर दिया, लेकिन उनके खिलाफ भड़का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
क्रिकेटर यश दयाल ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट से लव जिहाद को लेकर एक पोस्ट किया था। इसको लेकर उनके खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क गया। फैंस ने इस पोस्ट को लेकर क्रिकेटर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। आक्रोश बढ़ने के बाद क्रिकेटर यश दयाल ने कुछ देर बाद अपने पोस्ट को डिलीट करते हुए अपना सफाई दी।
विज्ञापन
इस संबंध में इंस्टाग्राम पर डाले गए पोस्ट में उन्होंने लिखा कि साथियों यह पोस्ट गलती से हो गया है। इसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं। कृपया इस पोस्ट को लेकर नफरत न फैलाएं। धन्यवाद। इसके आगे फिर लिखा कि मैं समाज के सभी वर्गों और समुदायों का आदर करता हूं।
विज्ञापन