फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fans are uncontrollable to catch a glimpse of actor Ayushmann Khurrana, police calm down

अभिनेता आयुष्मान खुराना की झलक पाने को प्रशंसक बेकाबू, पुलिस ने कराया शांत

Tue, 10 Aug 2021 12:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 10 Aug 2021 12:15 AM IST
सार

फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना सोमवार को एक फिल्म की शूटिंग के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां उनके पहुंचने से पहले छात्र-छात्राओं की भीड़ लग गई।

विज्ञापन
Fans are uncontrollable to catch a glimpse of actor Ayushmann Khurrana, police calm down
prayagraj news : फिल्म की शूटिंग के लिए प्रयागराज पहुंचे अभिनेता आयुष्मान खुराना। - फोटो : prayagraj

विस्तार

फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना सोमवार को एक फिल्म की शूटिंग के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां उनके पहुंचने से पहले छात्र-छात्राओं की भीड़ लग गई। प्रशंसक उनकी झलक पाने के लिए बेताब रहे। इस दौरान भीड़ काबू करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


सिने स्टार आयुष्मान खुराना और रकुलप्रीत की फिल्म की शूटिंग देखने के लिए लगी भीड़ को काफी मशक्कत के बाद फिल्म यूनिट के कर्मचारियों और पुलिस ने शांत कराया। इसके बाद नार्थ हाल के सामने फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। अनुभूति कश्यप की निर्देशित इस फिल्म में वह डॉ उदय गुप्ता का किरदार निभाएंगे।
विज्ञापन


इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह भी हैं। प्रयागराज से पहले टीम ने एक महीने के लिए भोपाल की यात्रा की थी। प्रयागराज पहुंचने से पहले अभिनेता आयुष्मान ट्वीट कर इस शूटिंग की जानकारी दी।(ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed