फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Family returning from marriage in Prayagraj, victim of road accident, three dead

प्रयागराज में शादी से लौट रहा परिवार सड़क दुर्घटना का शिकार, तीन की मौत

Sun, 17 May 2020 07:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 May 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Family returning from marriage in Prayagraj, victim of road accident, three dead
accident - फोटो : सोशल मीडिया
प्रयागराज के कीडगंज मोहल्ला से लॉकडाउन के पहले एक शादी समारोह में सोनभद्र ओबरा में शामिल होकर लौट रहा परिवार शनिवार देर रात प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर भीरपुर रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के समीप सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।
विज्ञापन


मैजिक अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई, जिसमें मौजिक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 20 मार्च को कीडगंज निवासी अरमान उल्ला अपने परिवार के दर्जन भर लोगों के साथ सोनभद्र के ओबरा में एक शादी समारोह में रिस्तेदार के यहां शामिल होने गए थे। 23 मार्च को शादी संपन्न के बाद अचानक लाकडाउन हो गया। जिससे वह परिवार सहित वहीं रुक गए थे।
विज्ञापन


काफी दिनों तक लॉकडाउन खुलने का इंतजार करने के बाद 16 मई रात 8 बजे एक मैजिक से परिवार सहित कीडगंज अपने घर लौट रहे थे कि करछना थाना क्षेत्र के पुलिस रिपोर्टिंग चौकी भीरपुर स्थित बरम की पुलिया के पास रात एक बजे मौजिक अनियंत्रित होकर नीचें गड्ढे में पलट गई। जिसमें मौजिक पर सवार लोगों को गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों व पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां अरमान उल्ला (50), रजिया (52), शेर अली उर्फ शेरू (18) को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों में इजराइल, मोना, आमना, आतिम, ताशीर, सिकंदर एवं शफीरा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। वहीं यह प्रश्न उठता हैं कि सभी जिलों के बार्डर सील करने के मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद सोनभद्र से इतने लोग एक गाड़ी में कैसे यहां तक आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed