फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   family pleaded with the Railway Minister for 14 hours to go to the bathroom, swelling in the stomach of th

गजब हाल : बाथरूम जाने के लिए 14 घंटे तक रेलमंत्री से गुहार लगाता रहा परिवार, बच्चों के पेट में आ गई सूजन

Wed, 14 Dec 2022 11:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 Dec 2022 11:36 PM IST
सार

आजमगढ़ के राजू विश्वकर्मा का अर्णाकुलम एक्सप्रेस में वाराणसी से रिजर्वेशन था। मंगलवार की रात 8.50 बजे वाराणसी जंक्शन से वह ट्रेन में अपनी पत्नी, तीन बच्चों के साथ सवार हुए। हालांकि वाराणसी में ही ट्रेन में काफी भीड़ हो गई थी।

विज्ञापन
family pleaded with the Railway Minister for 14 hours to go to the bathroom, swelling in the stomach of th
Prayagraj News : एर्नाकुलम एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केरल के एर्णाकुलम जा रही पटना-एर्णाकुलम एक्सप्रेस में सफर कर रहा एक बेबस पिता रातभर अपने बच्चों को तड़पता देखता रहा। कहने केे लिए उसके पास ट्रेन के एस-4 कोच में चार कंफर्म बर्थ थीं, लेकिन संबंधित कोच में भीड़ इतनी थी कि वह चाहकर भी अपनी बच्चों को बाथरूम तक नहीं पहुंच सकता था। पिता ने ट्विटर के माध्यम से रेलमंत्री से भी मदद मांगी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 14 घंटे के बाद इटारसी में जीआरपी पहुंची, इसके बाद परिवार को बाथरूम की सुविधा मिल सकी। तब तक बच्चों के पेट में सूजन आ गई थी।

विज्ञापन



आजमगढ़ के राजू विश्वकर्मा का एर्णाकुलम एक्सप्रेस में वाराणसी से रिजर्वेशन था। मंगलवार की रात 8.50 बजे वाराणसी जंक्शन से वह ट्रेन में अपनी पत्नी, तीन बच्चों के साथ सवार हुए। हालांकि वाराणसी में ही ट्रेन में काफी भीड़ हो गई थी। किसी तरह से वह अपनी बर्थ तक पहुंच सके। उसके बाद राजू की बच्चों ने बाथरूम जाने के लिए कहा, लेकिन कोच में यात्रियों की इस कदर भीड़ थी कि वहां तक पहुंचना ही संभव नहीं था। 

विज्ञापन

इसे देखते हुए रात दस बजे राजू ने रेलमंत्री को संबोधित एक ट्वीट किया। कुछ ही देर में जीएम एनसीआर, डीआरएम प्रयागराज, सीनियर डीसीएम प्रयागराज, सीपीआरओ एनसीआर, आरपीएफ एनसीआर तक उसका ट्वीट पहुंच गया। ट्रेन रात में प्रयागराज जंक्शन भी पहुंची, लेकिन राजू को कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद पूरी रात राजू ने लगातार पांच ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई।


इस दौरान ट्रेन सतना, जबलपुर से भी आगे निकल गई। सुबह करीब 11.30 बजे ट्रेेन जब इटारसी पहुंची तो तब जाकर जीआरपी और आरपीएफ पहुंची। उसकेे बाद बच्चों को शौचालय ले जाया गया। राजू ने बताया कि उसका यह सफर कड़वे अनुभव वाला रहा। कहा कि रेलवे का ट्विटर पर त्वरित कार्रवाई का दावा हवा हवाई है। रास्ते भर स्लीपर कोच में भीड़ रही। शौचालय में भी यात्रियों का कब्जा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed