फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Family members of MNNIT professor assaulted, attempted kidnapping

एमएनएनआईटी प्रोफेसर के परिजनों से मारपीट, अपहरण का प्रयास

Sat, 10 Apr 2021 01:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Apr 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Family members of MNNIT professor assaulted, attempted kidnapping
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
शिवकुटी निवासी एमएनएनआईटी प्रोफेसर डॉ. अवनीश कुमार दुबे ने परिजनों से मारपीट, अगवा करने के प्रयास के आरोप में कारसवार अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि 19 मार्च को रायपुर की फ्लाइट पकडने जाते वक्त हाईकोर्ट पेट्रोलटंकी के पास मारपीट करते हुए कुछ लोगों ने गाड़ी से खींचने की कोशिश की। साथ ही फोन पर गालीगलौज करते हुए धमकाया। शिवकुटी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


असिस्टेंट प्रोफेसर से लोन दिलाने के नाम पर ठगी
सीएमपी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर मदन यादव से लोन दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी की गई। मालवीय रोड निवासी भुक्तभोगी का आरोप है कि एक करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर उससे दो लाख रुपये ले लिए गए। वापस मांगने पर मारपीट, गालीगलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत पर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की जिसके बाद भुक्तभोगी ने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर रितिका समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


भाजपा विधायक से 20 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज
कैंट में रहने वाले चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने 20 लाख की धोखाधड़ी में तीन लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि थार्नहिल रोड स्थित अपने नवनिर्मित मकान में फर्जीचर लगाने के लिए उन्होंने इंटीरियर डिजाइनर यशवंत अवस्थी के माध्यम से दिल्ली स्थित फर्नीचर फर्म मालिक मनोज शर्मा व वीरेंद्र सिंह को 20 लाख रुपये दिए थे। हालांकि बाद में पता चला कि महंगे कीमत के फर्नीचर का ऑर्डर लेकर घटिया सामान व कामचलाऊ फिटिंग कर धोखाधड़ी की गई। साथ ही बिल भी नहीं दिया गया। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed