फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fake WhatsApp account created in the name of IVV Vice Chancellor, case registered

इविवि कुलपति के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया, केस दर्ज

Wed, 08 Jun 2022 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fake WhatsApp account created in the name of IVV Vice Chancellor, case registered
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव के नाम से फर्जीवाड़ा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उनके नाम से एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया और फिर उनके परिचितों को मैसेज भेजे जा रहे हैं। इस मामले की जानकारी विश्वविद्यालय के अफसरों को हुई तो हड़कंप मच गया। फिलहाल चीफ प्रॉक्टर की ओर से इस मामले में कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि कुलपति के नाम से एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है। इस अकाउंट पर डीपी में उनकी तस्वीर भी लगाई गई है। साथ ही अकाउंट पर व्हाट्सएप पेमेंट सुविधा को भी एक्टिवेट किया गया है। इसी के जरिये कुलपति के परिचितों और विश्वविद्यालय के अन्य अफसरों को मैसेज भेजे जा रहे हैं। चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर हर्ष कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत कर्नलगंज थाने में की गई है। उधर कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात इस मामले में तहरीर मिली थी। अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed