फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   fake teacher anamika shukla case

फर्जी शिक्षिका को काउंसलिंग में शामिल हुए बिना ही दी थी नौकरी

Sat, 27 Jun 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
fake teacher anamika shukla case
fake teacher anamika shukla case
प्रयागराज। सोरांव के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में अनामिका शुक्ला के नाम से नौकरी करने वाली फर्जी शिक्षिका के बारे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। जांच के दौरान सामने आया है कि फर्जी शिक्षिका भर्ती के लिए हुई काउंसलिंग में शामिल ही नहीं हुई। इसके बावजूद उसे नियुक्तिपत्र जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

अन्य जिलों की ही तरह सोरांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भी अनामिका शुक्ला के दस्तावेज पर किसी अन्य शिक्षिका के नौकरी करने की बात सामने आई थी। इस मामले में कर्नलगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ, जिसकी जांच के दौरान लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इसी क्रम में यह भी सामने आया कि अनामिका के नाम जो शिक्षिका स्कूल में नौकरी कर रही थी, वह भर्ती के लिए हुई काउंसलिंग में शामिल ही नहीं हुई। इसके बावजूद उसे नियुक्ति दे दी गई। जानकारों का कहना है कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षिकाओं की भर्ती के लिए जारी विज्ञापन में इस बात का भी उल्लेख होता है कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के दौरान अपने मूल अभिलेखों के साथ चयन समिति के समक्ष उपस्थित होना होगा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही मेरिट के आधार पर नियुक्ति दी जाती है, लेकिन यहां बिना सत्यापन के ही नियुक्ति दे दी गई।
विज्ञापन

यही नहीं कार्यभार ग्रहण करने के दौरान भी मूल शैक्षिक अभिलेख नहीं देखे गए। ऐसे में संबंधित अफसरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल, अनामिका के नाम पर नौकरी करने वाली फर्जी शिक्षिका सरिता यादव के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन की प्रक्रिया चाहे जो हो, नियुक्ति से पहले अभ्यर्थी के दस्तावेजों का सत्यापन अनिवार्य होता है, जिसमें उसे उपस्थित होना पड़ता है। बिना काउंसलिंग में शामिल हुए किसी को नियुक्ति नहीं दी जा सकती। - रमेश तिवारी, मंडलीय सहायक निदेशक, बेसिक शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed