फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fake order sent to Naini Central Jail in the name of judge, was asked to change the prison of the prisoner, one arrested

प्रयागराज : जज के नाम से नैनी सेंट्रल जेल में भेजा फर्जी आदेश, बंदी की जेल बदलने को कहा गया, एक गिरफ्तार

Wed, 02 Mar 2022 09:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Mar 2022 09:25 PM IST
सार

सोनभद्र का रहने वाला विवेक सिंह करीब आठ महीनों से नैनी जेल में निरुद्ध है। उसे प्रशासनिक आधार पर सोनभद्र जेल से स्थानांतरित किया गया था। कुछ दिनों पहले नैनी जेल अधीक्षक के पास एक ईमेल आया।

विज्ञापन
Fake order sent to Naini Central Jail in the name of judge, was asked to change the prison of the prisoner, one arrested
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनी सेंट्रल जेल में जज के नाम से फर्जी आदेश भेजने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जज के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर जेल अधीक्षक को ईमेल भेजा गया। इसमें हत्या के मामले में निरुद्ध बंदी को स्थानांतरित करने की बात लिखी गई थी।

विज्ञापन





अधीक्षक की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और फिर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अब तक ईमेल भेजने वाले का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




सोनभद्र का रहने वाला विवेक सिंह करीब आठ महीनों से नैनी जेल में निरुद्ध है। उसे प्रशासनिक आधार पर सोनभद्र जेल से स्थानांतरित किया गया था। कुछ दिनों पहले नैनी जेल अधीक्षक के पास एक ईमेल आया। चौंकाने वाली यह है कि मेल जिस आईडी से भेजा गया, वह एक जज के नाम से बनाई गई थी। इसमें बंदी विवेक सिंह को सोनभद्र जेल भेजने की बात लिखी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




आमतौर पर प्रशासनिक आदेशों की हार्ड कॉपी जेल में भेजी जाती है। ऐसे में शक होने पर जेल प्रशासन ने उच्चाधिकारियों के साथ ही जज को भी सूचना दी, जिनके नाम से आइडी बनाई गई थी। इसके बाद पता चला कि बंदी को स्थानांतरित कराने के लिए यह फर्जीवाड़ा किया गया है। इसके बाद जेल अधीक्षक ने तहरीर देकर साइबर थाने में अज्ञात में एफआईआर दर्ज कराई।

अपने नाम से लेकर जेल में पहुंचाया था सिम
केस दर्ज कर साइबर थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुटी तो पता चला कि ईमेल आईडी बनाने के लिए जिस सिम का इस्तेमाल किया गया, वह गाजीपुर के सुजीत बिंद के नाम पर लिया गया। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई और सटीक सूचना पर उसे गिरफ्तार भी कर लिया।




पूछताछ में सुजीत ने बताया कि उसने अपने नाम से सिम खरीदकर गाजीपुर जेल में बंद शिवा सिंह को दिया था। ईमेल आईडी किसने बनाई, इस बारे में वह कुछ नहीं बता पाया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

शिवा उगलेगा राज, किसने बनाई आईडी
सूत्रों का कहना है कि साइबर थाने की पुलिस ने भले ही एक युवक को गिरफ्तार कर लिया हो, लेकिन फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड कौन है, इसका खुलासा होना अभी बाकी है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस कोर्ट से अनुमति लेकर गाजीपुर जेल में बंद शिवा से पूछताछ करेगी।



उससे पूछताछ में ही पता चल सकेगा कि जज के नाम से फर्जी ईमेल आईडी किसने बनाई। इसके अलावा साइबर थाना पुलिस उस आईपी एड्रेस को भी ट्रेस करने में जुटी है, जिससे ईमेल भेजा गया। साइबर थाना प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा मामले में संलिप्त अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed