फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fake notes sent to RBI, report on SBI personnel, FIR written in Colonelganj police station

Prayagraj : आरबीआई में भेजे नकली नोट, एसबीआई कर्मियों पर रिपोर्ट, कर्नलगंज थाने में लिखी गई एफआईआर

Wed, 28 Dec 2022 07:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 Dec 2022 07:13 PM IST
सार

जाली नोटों के तस्करों ने बैंकों में भी सेंधमारी शुरू कर दी है। ऐसा ही एक मामला कर्नलगंज में सामने आया है। इस मामले में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अफसरों की ओर से एसबीआई कचहरी रोड शाखा के कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
Fake notes sent to RBI, report on SBI personnel, FIR written in Colonelganj police station
fake note demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाली नोटों के तस्करों ने बैंकों में भी सेंधमारी शुरू कर दी है। ऐसा ही एक मामला कर्नलगंज में सामने आया है। इस मामले में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अफसरों की ओर से एसबीआई कचहरी रोड शाखा के कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट प्रणीत पिंजर्ला, प्रबंधक दावा निर्गम अनुभाग, आरबीआई कानपुर की ओर से दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने बताया है कि आरबीआई में अन्य बैंकों की करेंसी चेस्ट शाखाओं से भेजी गई रकम में जाली नोट अधिक संख्या में पाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


इसी क्रम में एसबीआई कचहरी रोड शाखा से भी जाली नोट मिले हैं। ऐसे में अज्ञात कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए। शिकायती पत्र उच्चाधिकारियों को भी भेजा गया।इसमें बताया गया कि संबंधित बैंक शाखा किस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हैं, इसका निर्धारण बैंक की ओर से किया जाना कठिनाई भरा है।
विज्ञापन


ऐसे में संबंधित थाने को तहरीर प्रेषित कर मुकदमा दर्ज किया जाए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसबीआई कचहरी रोड शाखा से दो हजार व 500 का एक-एक जाली नोट आरबीआई को भेजे जाने का आरोप है। इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed