फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fair area declared no vehicle zone, vehicles stopped outside the city

Mahakumbh : मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित, शहर के बाहर रोके गए वाहन, कई जगह लगा भीषण जाम

Thu, 30 Jan 2025 08:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Jan 2025 08:23 PM IST
सार

मौनी अमावस्या अमृत स्नान पर्व पर रात करीब एक बजे भगदड़ मचने के बाद प्रशासन ने मेले में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नया आदेश जारी किया है। पूरे मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Fair area declared no vehicle zone, vehicles stopped outside the city
जिले की सीमा पर लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौनी अमावस्या अमृत स्नान पर्व पर रात करीब एक बजे भगदड़ मचने के बाद प्रशासन ने मेले में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नया आदेश जारी किया है। पूरे मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। दो पहिया वाहनों को भी मेले में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। जिले की सीमाओं पर रोके गए वाहनों को छोड़ दिया गया है। इसके बाद मेला क्षेत्र की सीमा पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अंदावा रिंग रोड बाईपास, नवाबगंज, सोरांव और चित्रकूट रोड पर गौहनिया के पास वाहनों को रोक दिया जा रहा है। मेले में रोज की अपेक्षा बृहस्पतिवार को कम भीड़ दिखी।

विज्ञापन


मौनी अमावस्या पर हुए हादसे को देखते हुए मेला पुलिस की ओर से कड़े कदम उठाए गए हैं। इसे देखते हुए चार फरवरी तक मेला क्षेत्र को नो वेहिकल जोन घोषित किया गया है। इसके तहत प्रशासकीय व चिकित्सीय वाहनों के अतिरिक्त अन्य कोई वाहन मेला क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर पाएगा। अफसरों का कहना है कि भीड़ की स्थिति को देखते हुए पासधारक वाहनों पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

विज्ञापन




भीड़ प्रबंधन के लिए आईट्रिपल सी सक्रिय

संगम नोज पर अत्यधिक भीड़ जमा न हो, इसके लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (आईट्रिपल सी) मॉनिटरिंग करेगा। भीड़ वाले इलाकों में त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष दल तैनात किए गए हैं। प्रमुख मार्गों पर खास निगरानी की जा रही है। साथ ही, अराजक और संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।

Fair area declared no vehicle zone, vehicles stopped outside the city
अंदावां में वाराणसी मार्ग पर लगी वाहनों की कतार। - फोटो : अमर उजाला।
नहीं जारी होगा किसी प्रकार का प्रोटोकॉल

मेला प्रशासन और कुंभ पुलिस ने अमृत स्नान पर्व पर भगदड़ मचने के बाद की व्यापक तैयारियां की हैं। पूरे मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। संगम तटों पर बैरिकेडिंग का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है ताकि भीड़ नियंत्रण में रहे। श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए हर सेक्टर और जोन में विशेष व्यवस्था की गई है। इस दौरान किसी भी तरह का प्रोटोकॉल लागू नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed