फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Failed to find police: Bahubali former MP Atiq's son submits surrender application in court

पुलिस ढूंढने में नाकाम : बाहुबली पूर्व सांसद अतीक के बेटे ने कोर्ट में डाली सरेंडर अर्जी

Mon, 10 Jan 2022 09:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Jan 2022 09:16 PM IST
सार

30 दिसंबर को जीशान उर्फ जानू ने अली समेत नौ नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ करेली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका आरोप है कि अली व उसके साथियों मो. असद, आरिफ उर्फ कछौली, संजय, इमरान, सैफ, अमन, कुल्लू 15 अज्ञात लोगों के साथ असलहों से लैस होकर उसके ऐनुद्दीनपुर स्थित प्लॉट पर आए और जेसीबी से कार्यालय ढहा दिया।

विज्ञापन
Failed to find police: Bahubali former MP Atiq's son submits surrender application in court
Prayagraj News : अली अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

पांच करोड़ की रंगदारी मांगने व जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहा अतीक अहमद का बेटा अली अब सरेंडर की तैयारी में है। उसने इसके लिए कोर्ट में अपने अधिवक्ता के माध्यम से अर्जी डाली है। पिछले 11 दिनों से करेली पुलिस उसकी तलाश में लगी है लेकिन अब तक उसका कोई सुराग हासिल नहीं किया जा सका है। यही नहीं, घटना के बाद से ही फरार चल रहे उसके सात साथियों तक भी पुलिस नहीं पहुंच सकी है।

विज्ञापन


30 दिसंबर को जीशान उर्फ जानू ने अली समेत नौ नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ करेली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका आरोप है कि अली व उसके साथियों मो. असद, आरिफ उर्फ कछौली, संजय, इमरान, सैफ, अमन, कुल्लू 15 अज्ञात लोगों के साथ असलहों से लैस होकर उसके ऐनुद्दीनपुर स्थित प्लॉट पर आए और जेसीबी से कार्यालय ढहा दिया। यही नहीं, कनपटी पर पिस्टल सटाकर अली ने अपने अब्बा से बात कराई, जिसमें जमीन उसकी बीवी के नाम करने या तो पांच करोड़ रुपये पहुंचाने की बात कही गई।
विज्ञापन


यही नहीं इसके बाद उसे व उसके रिश्तेदार समेत दो लोगों को जमकर पीटा गया। मामले में अली अब्बा नाम से भी एक आरोपी को नामजद किया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हैं। पुलिस का दावा है कि उनकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश जारी है लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल सका है। इधर अली की ओर से सरेंडर के लिए कोर्ट में अर्जी डाली गई है। इस बात की भी चर्चा है कि फरार चल रहे उसके अन्य साथी भी जल्द ही सरेंडर की अर्जी डाल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो क्या तलाश के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति?
अतीक के बेटे की ओर से सरेंडर अर्जी डालने के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि जब लगातार दबिश दी जा रही है कि तो आखिर कैसे आरोपी पकड़े नहीं जा पा रहे हैं। उधर, मामले के एक आरोपी आरिफ उर्फ कछौली की ओर से फेसबुक पर वीडियो डालकर धमकी देने के मामले में भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

गौरतलब है कि  चार दिन पहले ही यह वीडियो सामने आया था। जिसमें आरोपी गालियां देते हुए देख लेने की धमकी दे रहा था। इस संबंध में वादी मुकदमा की ओर से पुलिस को बताया गया था कि वीडियो के माध्यम से उसे धमकाया गया। मामले में करेली एसओ अनुराग शर्मा का कहना है कि वीडियो में आवाज स्पष्ट नहीं है। जहां तक आरोपियों का सवाल है तो उनकी तलाश की जा रही है। 

अतीक अहमद के बेटे अली ने दी आत्मसमर्पण की अर्जी

पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद ने अदालत में आत्मसमर्पण करने की अर्जी दी  दी है। आत्मसमर्पण अर्जी पर अदालत ने थाना करेली से रिपोर्ट तलब की है। मामले की सुनवाई 12 जनवरी को होगी। यह आदेश न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अली अहमद के अधिवक्ता राधेश्याम पांडेय को सुनकर दिया है।

अली अहमद की ओर से कोर्ट में प्रस्तुत आत्मसमर्पण अर्जी में कहा गया है कि वह 19 वर्ष का है और शांतिप्रिय नागरिक है और एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र है। पुलिस बिना कोई कारण बताएं 10 दिनों से लगातार घर पर दबिश डालकर उसको पूछ रही है और परिजनों को परेशान कर उत्पीड़न कर रही है। कोर्ट से याचना की गई है कि थाना करेली से रिपोर्ट तलब कर लिया जाए। क्योंकि, वह आत्मसमर्पण करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed