फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fact finding committee formed in the case of death of two students in TripleIT, will submit report in a week

Prayagraj : ट्रिपलआईटी में दो छात्रों की मौत के मामले में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित, एक हफ्ते में देगी रिपोर्ट

Mon, 31 Mar 2025 12:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Mar 2025 12:41 PM IST
सार

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी), प्रयागराज के दो छात्रों के मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के लिए तीन सदस्यीय तथ्यान्वेषण (फैक्ट फाइंडिंग) समिति गठित कर दी गई है, जो एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट निदेशक के समक्ष प्रस्तुत करेगी।

विज्ञापन
Fact finding committee formed in the case of death of two students in TripleIT, will submit report in a week
ट्रिपल आईटी में छात्रों को समझाते एचओडी केपी सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी), प्रयागराज के दो छात्रों के मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के लिए तीन सदस्यीय तथ्यान्वेषण (फैक्ट फाइंडिंग) समिति गठित कर दी गई है, जो एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट निदेशक के समक्ष प्रस्तुत करेगी। यह निर्णय घटना के बाद आनन-फानन बुलाई गई संस्थान के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में लिया गया। दो छात्रों अखिल कत्रवथ और मडला राहुल के असामयिक निधन से गुस्साए छात्रों ने संस्थान प्रशासन पर कई आरोप लगाए, जिसकी उच्च स्तरीय जांच कराने का तत्काल निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए संस्थान के कार्यवाहक निदेशक प्रो. जीसी नंदी ने बताया, घटनाओं की गहन जांच के लिए तीन सदस्यों वाली समिति में प्रो यूएस तिवारी, प्रो ओपी व्यास और प्रो. पवन चक्रवर्ती, डीन (एसए) शामिल किए गए हैं। इसके अलावा एक तथ्यान्वेषण उपसमिति गठित करने की भी सिफारिश की गई, जिसमें 50 फीसदी सदस्य छात्र होंगे। उप समिति में अध्यक्ष, कौंसिल ऑफ वार्डन, सभी वार्डन, वरिष्ठ संकाय सदस्य, छात्रों के प्रतिनिधि, जिमखाना के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

विज्ञापन

Fact finding committee formed in the case of death of two students in TripleIT, will submit report in a week
ट्रिपलआईटी छात्र राहुल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

समिति छात्रों की समस्याओं पर चर्चा करके उनका निदान करेगी। उप समिति प्रमुख रूप से छात्रों के लिए सहानुभूति और सहयोगपूर्ण वातावरण तैयार करने, संकाय सदस्यों के दुर्व्यवहार के आरोपों की गहन जांच करने, छात्रों, विशेषकर बाहरी राज्यों से आए विद्यार्थियों के लिए संवाद तंत्र में सुधार करने और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए परामर्श एवं समर्थन सेवाओं को सुदृढ़ करने पर अपने सुझाव देगी। सदस्यों ने बैठक के तुरंत बाद छात्रावासों का दौरा करने का निर्णय लिया, ताकि छात्रों को आश्वस्त किया जा सके कि संस्थान उनके साथ खड़ा है और उनके मुद्दों को शीघ्र हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक के समापन पर निर्णय लिया गया कि इस बैठक में प्रस्तुत सुझावों और सिफारिशों को आधिकारिक रूप से निदेशक को सौंपा जाएगा, ताकि आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके और स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सके। अंत में दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।

ट्रिपलआईटी के निदेशक ने छात्रों, शिक्षकों को लिखा पत्र

ट्रिपलआईटी के दो छात्राें की मौत के बाद देर रात पहुंचे संस्थान के निदेशक प्रो. मुकुल शरद सुतावने ने संस्थान के सभी छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों को ई-सकुर्लर के माध्यम से पत्र भेजकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पत्र के माध्यम से यह बताने का भी ट्रिपलआईटी प्रशासन व संकाय सदस्य छात्रों की भावनात्मक व मनोवैज्ञानिक रूप से सहायता लिए हमेशा तत्पर हैं। 

विज्ञापन

हमारे प्रिय छात्रों के निधन पर हार्दिक संवेदना, 
प्रिय ट्रिपलआईटी इलाहाबाद परिवार

हम अपने दो छात्रों कत्रवथ अखिल और मडला राहुल चैतन्य के असामयिक निधन पर अत्यंत दुखी हैं। उनका नुकसान अपूरणीय है और इस कठिन समय में हम उनके परिवारों, मित्रों और पूरे ट्रिपलआईटी इलाहाबाद समुदाय के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। एक संस्थान के रूप में, हम दुख की इस घड़ी में एक साथ खड़े हैं और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। उनकी उपस्थिति ने हमारे परिसर में ऊर्जा और आशा का संचार किया और उन्हें हमेशा ट्रिपलआईटी परिवार के एक हिस्से के रूप में याद किया जाएगा।

हम समझते हैं कि ऐसे क्षण सभी के लिए अविश्वसनीय रूप से कठिन होते हैं। संस्थान प्रभावित लोगों को हर आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए यहां है। सभी संकाय सदस्य और प्रशासन भावनात्मक या मनोवैज्ञानिक सहायता की आवश्यकता वाले किसी भी व्यक्ति की मदद करने के लिए उपलब्ध हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवारों को इस दुख की घड़ी में शक्ति मिले। आइए हम एक समुदाय के रूप में एक साथ खड़े होकर और एक-दूसरे का समर्थन करके उनकी यादों का सम्मान करें।

प्रोफेसर मुकुल शरद सुतावने, निदेशक
(सभी के लिए एक परिपत्र)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed