फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   exrtortion three lakh from businessman

ईंट कारोबारी ने तीन लाख की सुपारी देकर कराई थी हिस्ट्रीशीटर की हत्या

Tue, 06 Aug 2019 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
exrtortion three lakh from businessman
घूरपर (प्रयागराज)। छह जुलाई को घूरपुर क्षेत्र के इरादतगंज हवाई पट्टी मार्ग पर हुई हिस्ट्रीशीटर पीयूष शुक्ला की हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। हत्या ईंट कारोबारी शैलेंद्र पटेल ने सुपारी देकर कराई थी। पकड़े गए सुपारी किलर ने पुलिस को बताया है कि उसे शैलेंद्र ने तीन लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस शैलेंद्र समेत तीन अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

घूरपुर के बगबना गांव निवासी पीयूष शुक्ल पुत्र प्रमोद शुक्ल की छह जुलाई की रात इरादतगंज हवाई पट्टी मार्ग पर स्थित एक ईंट भट्ठे के सामने बदमाशों ने गोलियों से भून दिया था। पिता ने बादलगंज गांव निवासी ईंट कारोबारी शैलेंद्र पटेल पुत्र रामराज पटेल सहित कई अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद से ही घूरपुर पुलिस घटना के मुख्य नामजद आरोपी शैलेंद्र पटेल को पकडने के लिए दबिश देती रही थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। पुलिस के अनुसार रविवार शाम इरादतगंज चौराहे के पास से एक संदिग्ध को पकड़ा गया। थाने लाकर तलाशी पर उसके पास से पिस्टल व तीन कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम दुर्गेश सिंह पुत्र स्व. रत्नाकर सिंह उर्फ झल्लर बताया। उसने स्वीकार किया कि पीयूष हत्याकांड में वह भी शामिल था। पुलिस के अनुसार दुर्गेश ने बताया कि पीयूष कि हत्या के लिए उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शैलेन्द्र पटेल से तीन लाख रुपये की सुपारी ली थी। साथ ही बताया की इस घटना में घूरपुर निवासी हिमांशु जायसवाल पुत्र गणेश जायसवाल व सारंगापुर के गुड्डू पुत्र रामखेलावन शामिल थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को लिखा पढ़ी के बाद जेल भेज दिया। बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed