{"_id":"5e29fe318ebc3e57e431789f","slug":"explanation-summoned-from-ssp-jail-superintendent-saharanpur-for-not-presenting-the-accused-allahabad-news-ald2665706196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियुक्त को पेश न करने पर एसएसपी व जेल अधीक्षक सहारनपुर से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियुक्त को पेश न करने पर एसएसपी व जेल अधीक्षक सहारनपुर से स्पष्टीकरण तलब
Explanation summoned from SSP Jail Superintendent Saharanpur for not presenting the accused
Link Copied
प्रयागराज। स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए ने पूर्व विधायक उदयभान सिंह उर्फ डॉक्टर सिंह को कोर्ट में पेश न करने पर अधीक्षक और एसएसपी सहारनपुर को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि नियत तारीखों पर पेश न किए जाने का कारण स्पष्ट किया जाए अन्यथा उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही के लिए हाईकोर्ट रेफरेंस भेजा जाएगा। उदयभान सिंह वर्तमान में सहारनपुर जिला जेेल में बंद है। उनके खिलाफ हत्या और गैंगस्टर का मुकदमा लंबित है। प्रकरण की सुनवाई स्पेशल कोर्ट के जज डॉ. बालमुकुंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
एसपीओ जय गोविंद उपाध्याय और विशेष अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह गोपाल ने बताया कि प्रकरण वाराणसी के शिवपुर थाने का है। पुलिस ने कई आपराधिक मामलों के आधार पर पूर्व विधायक उदयभान सिंह के खिलाफ गैंगस्टर की धाराओं में आरोपपत्र दाखिल किया था। सोमवार को प्रकरण में अभियोजन की ओर से साक्ष्य होना था। गवाह एसआई आदित्य सिंह कोर्ट में उपस्थित हुए। जेल अधीक्षक सहारनपुर ने अभियुक्त उदयभान सिंह को कोर्ट में पेश नहीं किया और न ही उनकी ओर से कोई अधिवक्ता ही जिरह के लिए आया। कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी और जेल अधीक्षक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उदयभान के खिलाफ भदोही के गोपीगंज थाने में 15 साल पहले हत्या और जानलेवा हमला करने का मुकदमा स्पेशल कोर्ट में लंबित है और उसमें अभियुक्त का बयान दर्ज होना है। कई बार तारीखें लगने के बाद भी उनको सहारनपुर से लाकर यहां पेश नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।