फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Expenses from MLA fund complete but work incomplete, till March all MLAs had given proposals for 127 works

Prayagraj : विधायक निधि से खर्चे पूरे पर काम अधूरे, मार्च तक सभी विधायकों ने दिए थे 127 कार्यों के प्रस्ताव

Sat, 05 Apr 2025 07:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Apr 2025 07:05 PM IST
सार

25 मार्च को योगी सरकार के कार्यकाल के आठ वर्ष पूरे हो गए हैं। इस दौरान जिले के गंगापार के पांच विधायकों ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में विकास कार्यों के 127 प्रस्ताव रखे थे। इन विकास कार्यों पर निधि के 26.13 करोड़ में से 15.19 करोड़ रुपये खर्च भी हो चुके हैं।

विज्ञापन
Expenses from MLA fund complete but work incomplete, till March all MLAs had given proposals for 127 works
विधायक निधि। - फोटो : Amar ujala

विस्तार

25 मार्च को योगी सरकार के कार्यकाल के आठ वर्ष पूरे हो गए हैं। इस दौरान जिले के गंगापार के पांच विधायकों ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में विकास कार्यों के 127 प्रस्ताव रखे थे। इन विकास कार्यों पर निधि के 26.13 करोड़ में से 15.19 करोड़ रुपये खर्च भी हो चुके हैं। लेकिन, अब तक सिर्फ पांच कार्य ही पूरे हो सके हैं, जबकि 122 कार्य अब भी पूरे होने बाकी हैं। विधायकों ने विकास के नाम पर खर्च तो भरपूर किया, लेकिन ज्यादातर काम आज भी अधूरे ही हैं। इन जनप्रतिनिधियों के विधायक निधि में अभी भी 10.93 करोड़ रुपये बचे हैं। जिसे खर्च करना बाकी है।

विज्ञापन


जिले के गंगापार की पांच सीटों में से दो भाजपा और तीन सपा के कब्जे में है। आंकड़ों के मुताबिक, सोरांव और हंडिया क्षेत्र में सबसे ज्यादा 104 कार्य चल रहे हैं। यहां 99 कार्य अधूरे पड़े हैं। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के मुताबिक, विधायक निधि योजना के तहत हर एक विधायक को अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए हर साल पांच-पांच करोड़ की धनराशि दी जाती है। जिससे वह सड़क, नाली, जलभराव व सौंदर्यीकरण समेत अन्य विकास कार्य कराते हैं।
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने 22 मार्च तक निधि से 2.50 करोड़ से आठ कार्यों के प्रस्ताव दिए हैं। हालांकि, ये सभी काम अभी अपूर्ण हैं और उनके विधायक निधि में 2.79 करोड़ रुपये बचे हैं। वहीं, सोरांव से विधायक गीता शास्त्री ने 3.57 करोड़ से 54 कार्यों के प्रस्ताव दिए हैं। इनमें से पांच कार्य ही पूरे हो सके, जबकि 49 काम अधूरे हैं। इनके पास 2.40 करोड़ बचे हैं। प्रतापपुर विधायक विजमा यादव ने 4.12 करोड़ से 15 कार्यों का प्रस्ताव दिया है, लेकिन यह भी अधूरे ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा खर्च हंडिया में, फूलपुर में सबसे कम

विधायक निधि खर्च करने के मामले में हंडिया विधायक हाकिम लाल बिंद सबसे आगे हैं। उन्होंने पांच करोड़ रुपये में से 4.98 करोड़ से 50 कार्यों का प्रस्ताव दिया था, लेकिन अब तक एक भी काम पूरा नहीं हो सका है। इनके खाते में महज 2.02 लाख रुपये ही बचे हैं। वहीं, सबसे कम खर्च फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने किया है। उनके खाते में विधायक निधि के पूरे पांच करोड़ और पिछली वर्ष के 10 लाख रुपये बचे हैं। फूलपुर सीट से जीतने के बाद उन्होंने एक भी प्रस्ताव नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed