प्रयागराज। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमएआईएम) की शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में विधि एवं ओवैसी यूथ ब्रिगेड की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। आरिफ इकबाल को विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष एवं दाऊद सिद्दीकी को जिलाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा ओवैसी यूथ ब्रिगेड में मोहम्मद आमिर बादशाह, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद शाहबाज, दिलशाद खान, मुस्ताक अहमद, कुणाल कुमार, मोहम्मद शादाब, सरफराज अहमद, मोहम्मद सुफियान, शाहनवाज, सरवर अली, मोहम्मद दिलशाद, मोहम्मद शाहनवाज, अशीष यादव, मोहम्मद अली, परवेज मंसूरी को अलग-अलग पदों पर पदाधिकारी मनोनीत किया गया है। इसी तरह विधि प्रकोष्ठ में राजेश गुप्ता, सुहेल अहमद सिद्दीकी, संजय सिंह, तौफीक अहमद, अरुण प्रताप सिंह, सदाकत अली खान, मिलिंद शिंदे, सबिहुल हक को शामिल किया गया है।