फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Existing policies on agriculture cloud crisis

मौजूदा नीतियों से कृषि पर छाए संकट के बादल

Mon, 04 Apr 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 04 Apr 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
Existing policies on agriculture cloud crisis
एआईकेएमएस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
ऑल इंडिया मजदूर सभा (एआईकेएमएस) के तीसरे अखिल भारतीय सम्मेलन के दूसरे दिन मौजूदा कृषि संकट पर चर्चा की गई। राजर्षि टंडन मंडपम के कामरेड मदाला नारायण स्वामी के नाम पर रखे हाल में बांबे उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बीजी कोलसे पाटिल ने कहा कि देश की शासक वर्गीय पार्टियों की नीतियों ने कृषि क्षेत्र को गहरे संकट में ढकेल दिया है। इसके चलते देश के कई लाख किसान विकट आर्थिक संकट एवं सामाजिक परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। मौजूदा सरकार भी परिस्थितियों को बदलना नहीं चाहती है। वह पांच साल के भीतर कृषि आय को दोगुना करने का वादा तो कर रही है, लेकिन उसका यह वादा छलावा मात्र है।
विज्ञापन


पूर्व न्यायाधीश ने कहा कि कृषि में बहुराष्ट्रीय कंपनियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी के बारे में स्वामीनाथन कमेटी द्वारा तय किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य का हवाला देते हुए कहा कि फसलों के दिए जाने वाले वास्तविक मूल्य से किसानों को एक साल में 10 लाख रुपये अधिक का नुकसान हुआ है। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत एआईकेएमएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचएस संधू ने ध्वजारोहण कर की। इसके बाद ‘कम्युनिस्ट इंटरनेशनल’ के सामूहिक गान द्वारा सलामी पेश की गई। संगठन के महासचिव ने सुशांत ने शहीदों को माल्यार्पण किया।

विज्ञापन

खुले सत्र की अध्यक्षता न्यायमूर्ति जनार्दन सहाय ने की। इफ्टू के व्यास तिवारी, प्रोग्रेसिव आर्गनाइजेशन ऑफ वुमेन की झांसी, प्रो. ईश मिश्रा, अरुणोदय से रामाराव, नौजवान भारत सभा के रमिंदर, प्रदीप, इविवि की छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह, प्रो. कैलाश शर्मा, भारतीय किसान यूनियन एकता के जोगिंदर सिंह आदि ने संबोधित किया। खुले सत्र में एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि फिलीपिंस वर्कर्स मूवमेंट की सिल्विया मल्लारी ने हिस्सा लिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में किसानों के  आंदोलनों की चर्चा की। नेपाल किसान संगठन के नेता भूमीश्वर कंडेल का लिखित वक्तव्य डॉ. आशीष मित्तल ने पढ़ा। खुले सत्र के बाद तकनीकी सत्र चले। इसमें डॉ. आशीष मित्तल ने प्रतिनिधियों के सम्मुख देश के किसानों के नाम आह्वान दस्तावेज पेश किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed