फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Executive Engineer of Kumbh Mela Division suspended over irregularities in sleeper purchase

कार्रवाई : साल स्लीपर खरीद में गड़बड़ी पर कुंभ मेला डिवीजन के अधिशासी अभियंता निलंबित

Sat, 27 Apr 2024 04:46 PM IST
विनोद सिंह अनूप ओझा, प्रयागराज
अनूप ओझा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Apr 2024 04:46 PM IST
सार

महाकुंभ मेला बसाने के लिए गंगा पर बनने वाले पांटून पुलों के निर्माण के लिए साखू की लकड़ी की यह खेप मंगाई जानी थी। चार हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में बसने वाले महाकुंभ-2025 के लिए गंगा पर 30 पांटून पुलों के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने 75 हजार साल स्लीपर और 85 हजार साल एजिंग की खरीद की जानी है।

विज्ञापन
Executive Engineer of Kumbh Mela Division suspended over irregularities in sleeper purchase
अदालत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिना वित्तीय-प्रशासनिक स्वीकृति के 90 करोड़ रुपये के साल स्लीपर और साल एजिंग के खरीद ऑर्डर जारी करने के मामले में कुंभ मेला डिवीजन के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार सिंह को शासन ने निलंबित कर दिया है। अब इनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कराई जाएगी।

विज्ञापन


महाकुंभ मेला बसाने के लिए गंगा पर बनने वाले पांटून पुलों के निर्माण के लिए साखू की लकड़ी की यह खेप मंगाई जानी थी। चार हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में बसने वाले महाकुंभ-2025 के लिए गंगा पर 30 पांटून पुलों के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने 75 हजार साल स्लीपर और 85 हजार साल एजिंग की खरीद की जानी है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के कुंभ मेला डिवीजन के एक्सईएन ने उत्तर प्रदेश वन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर दरें उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया था, ताकि पांटून पुलों के निर्माण के लिए स्लीपर की खरीद की जा सके।
विज्ञापन


इतनी बड़ी मात्रा में साल स्लीपर और साल एजिंग की आपूर्ति करने में उत्तर प्रदेश वन निगम सक्षम नहीं है। इस पर यूपी के अलावा पंजाब वन विकास निगम, अरुणाचल प्रदेश फॉरेस्ट कार्पोरेशन लिमिटेड, हरियाणा फॉरेस्ट डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड,झारखंड स्टेट फॉरेस्ट डेवलपमेंट कार्पोरेशन लि.के अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश वन निगमों से रेट मंगाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस आपूर्ति प्रक्रिया में अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, हरियाणा और छत्तीसगढ़ के वन निगमों ने हिस्सा लिया। सबसे कम रेट डालने वाले अरुणाचल प्रदेश फॉरेस्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड को पहली खेप में 39,500 साल स्लीपर और 5300 साल एजिंग की आपूर्ति के लिए अधिशासी अभियंता कुंभ मेला की ओर से ऑर्डर दिए गए। लेकिन, एक्सईएन ने इसके लिए वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति नहीं ली थी।

इसकी शिकायत मिलने पर कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ शासन को पत्र लिखकर निलंबन की संस्तुति की थी। इस बीच मुख्य अभियंता विजय कन्नौजिया ने अरुणाचल प्रदेश फॉरेस्ट कॉर्पोरेशन को बिना वित्तीय-प्रशासनिक स्वीकृति के दिया गया आर्डर निरस्त कर दिया।

करीब 90 करोड़ के साल स्लीपर और साल एजिंग की आपूर्ति के आर्डर निरस्त होने के बाद शासन स्तर पर शिकायतें भी की गईं। इस बीच जांच के बाद शासन ने एक्सईएन कुंभ मेला को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। विशेष सचिव विनोद कुमार की ओर से जारी निलंबन आदेश में कहा है कि अरुणाचल प्रदेश वन निगम के प्रबंध निदेशक के नाम साल स्लीपर और साल एजिंग की खरीद के आर्ड में गंभीर वित्तीय अनियतितता पाई गई है।

मामले में अधिशासी अभियंता क खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही भी आरंभ की गई है। निलंबन की अवधि में एक्सईएन को वित्तीय नियम संग्रह खंड-2 के प्रावधानों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि अर्ध वेतन पर देय अवकाश वेतन की धनराशि के बराबर देय होगी। एक्सईएन को पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष प्रमुख अभियंता (विकास) के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

निलंबन के साथ ही एक्सईएन के खिलाफ जांच की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें नियमानुसार एक्सईएन अर्ध न्यायिक जांच होगी। इसके लिए शासन स्तर पर जांच अधिकारी जल्द ही नामित कर दिया जाएगा। - विजय कन्नौजिया, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed