{"_id":"5cf02fe7bdec220709710bcd","slug":"examination-marks-of-delhi-police-si-cisf-capf-asi-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस एसआई, सीआईएसएफ, सीएपीएफ, एएसआई परीक्षा के अंक जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस एसआई, सीआईएसएफ, सीएपीएफ, एएसआई परीक्षा के अंक जारी
Fri, 31 May 2019 01:03 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 31 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस सब इंसपेक्टर, सीएपीएफ और सीआईएसएफ में असिस्टेंट सब इंसपेक्टर परीक्षा-2018 के पहले प्रश्नपत्र के अंक जारी कर दिए हैं। आयोग की ओर से इस परीक्षा का परिणाम 25 मई को घोषित किया गया था। परीक्षार्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपने अंक रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और रजिस्टर्ड पासवर्ड भरकर 30 मई से 29 जून के बीच अपने नंबर की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन
एसएससी की ओर से 25 मई को घोषित दिल्ली पुलिस सब इंसपेक्टर, सीएपीएफ और सीआईएसएफ में असिस्टेंट सब इंसपेक्टर परीक्षा-2018 के पहले प्रश्नपत्र के परिणाम में महिला वर्ग में कुल 2170 और पुरुष वर्ग के लिए कुल 17416 को सफल घोषित किया गया था। दिल्ली पुलिस के लिए पुरुष वर्ग में कुल 1562 और दिल्ली पुलिस पूर्व सैनिकों के लिए कुल 108 अभ्यर्थी सफल हुए थे। आयोग की ओर से पहले प्रश्नपत्र की परीक्षा में सफल अभ्यर्थी 27 सितंबर को होने वाली दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा में शामिल होंगे। आयोग की ओर से 12 से 16 मार्च 2019 के बीच हुई दिल्ली पुलिस सब इंसपेक्टर, सीएपीएफ और सीआईएसएफ में असिस्टेंट सब इंसपेक्टर परीक्षा-2018 के पहले प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन