फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   examination centers will be made in bihar if there are more students

छात्र अधिक हुए तो बिहार में भी परीक्षा केंद्र

Fri, 22 May 2020 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
examination centers will be made in bihar if there are more students
इविवि की प्रवेश परीक्षा के लिए इस बार बिहार में भी परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है। छात्रों की मांग को देखते हुए इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ ने तय किया है कि अगर छात्रों की संख्या अधिक होती है तो बिहार में परीक्षा केंद्र बना दिया जाएगा। हालांकि, इविवि प्रशासन ने इस मसले पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा के लिए प्रयागराज, झांसी, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, दिल्ली, कोलकाता, बंगलूरू एवं तिरुअनंतपुरम में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इविवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित मिश्र ने कुलपति और प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक को पत्र लिखकर मांग की है कि प्रवेश परीक्षा के लिए बिहार में कम से कम दो केंद्र बनाए जाएं। रोहित ने पत्र के माध्यम से कहा है कि इविवि में हर साल पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से बड़ी संख्या में छात्र प्रवेश लेते हैं। वर्तमान प्रवेश परीक्षा-2020 की नीति में पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के परीक्षार्थियों के हितों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के कारण छात्रों के लिए किसी दूसरे प्रदेश में जाना या लंबी दूरी तय कर पाना असुरक्षित रहेगा और मौजूद परिस्थितियों में यह काफी मुश्किल भी है। इसलिए इविवि की प्रवेश परीाक्षा-2020 के लिए बिहार में कम से कम दो केंद्र बनाए जाएं। वहीं, एनएसयूआई ने भी कुलपति को पत्र लिखकर बिहार में परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की है। छात्रों की मांग को देखते हुए इविवि प्रशासन पटना में केंद्र बनाने की तैयारी कर रहा है। इस बारे में प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल का कहना है कि अगर छात्रों की संख्या अधिक होती है तो बिहार में परीक्षा केंद्र की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश के लिए आए अब तक 22 हजार आवेदन
इविवि एवं संघटक कॉलेज में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक 58994 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया और इनमें से 21976 ने ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली। आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 7846 एवं 335, बीएएलएलबी के लिए 3488 एवं 1795, एलएलबी के लिए 4834 एवं 2274, स्नातक के लिए 28110 एवं 13364, परास्नातक के लिए 12067 एवं 2746, बीएड के लिए 1042 एवं 562, एमएड के लिए 280 एवं 141, एमएबीए/एमबीएआरडी के लिए 410 एवं 207 और एलएलएम के लिए 917 एवं 588 क्रमश: रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed