{"_id":"5ced7038bdec22075b0c0d34","slug":"ex-mla-ravindra-shukla-has-been-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक रवींद्र शुक्ला को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक रवींद्र शुक्ला को भेजा जेल
Tue, 28 May 2019 11:00 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 28 May 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Jail
धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा कराने के मामले में स्पेशल कोर्ट एमपीएमएल ने झांसी के पूर्व विधायक रवींद्र शुक्ला को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया है। रवींद्र ने अपने खिलाफ लंबित मुकदमे में मंगलवार को स्पेशलकोर्ट में सरेंडर किया था। उन्होंने जमानत अर्जी दाखिल की मगर मुकदमे की वादिनी मधुरिमा पटेरिया की ओर से इस पर आपत्ति दाखिल करने का समय मांगा गया। इसे स्वीकार करते हुए स्पेशलकोर्ट जज पवन कुमार ने उनको बुधवार को आपत्ति प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जमानत प्रार्थनापत्र भी उसी समय प्रस्तुत करने के लिए कहा है। तब तक रवींद्र शुक्ला न्यायिक अभिरक्षा में जेल में रहेंगे।
विज्ञापन
मामले के अनुसार वादिनी मधुरिमा ने 156(3) के तहत झांसी की अदालत में अर्जी देकर धोखाधड़ी की शिकायत की थी। अदालत ने इस पर संज्ञान लेकर पूर्व विधायक को तलब किया था। इसके बाद पत्रावली स्थानांतरित होकर स्पेशलकोर्ट एमपीएमएलए में आ गई है। स्पेशलकोर्ट से पूर्व विधायक शुक्ला को वारंट जारी था जिसे रिकॉल कराने के लिए उन्होंने सरेंडर किया।
विज्ञापन