फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Everyone is suffering from BJP government: Dr. Vijay Pratap

भाजपा सरकार से हर कोई त्रस्त: डा. विजय प्रताप

Wed, 15 Dec 2021 12:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Everyone is suffering from BJP government: Dr. Vijay Pratap
राजापाल चौराहे के समीप मैरेज हाल में बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटी भीड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
बहुजन समाज पार्टी के सदर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए मुख्य सेक्टर प्रभारी प्रयागराज डॉ. विजय प्रताप ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार से सभी वर्ग त्रस्त हो चुके हैं। महंगाई चरम पर है। कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। भाजपा केवल जनता को गुमराह कर फिर से कुर्सी पर बैठना चाहती है।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के एक मैरिज हाल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर सदर विधानसभा क्षेत्र से आशुतोष त्रिपाठी को प्रभारी व प्रत्याशी बनाया जा रहा है। प्रयागराज मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी व पूर्व मंत्री डॉ. अशोक गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार में हत्या, लूट समेत अन्य संगीन अपराध बढ़े हैं। थानों पर किसी को न्याय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

आने वाले समय में जनता बदलाव चाहती है। प्रदेश की जनता बसपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। इस मौके पर पूर्व मंत्री बाबूलाल भंवरा, राजू गौतम, अशोक कोरी, जिलाध्यक्ष लालचंद्र गौतम, सादिक अली, नीरज पासी, विजय मिश्र बाबी, लालजी प्रजापति, राम समाज गौतम समेत अन्य नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जगन्नाथ पाल व संचालन कमलेश विश्वकर्मा ने किया। इसके पूर्व बसपा नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शहर के भंगवा चुंगी से लेकर कार्यक्रम स्थल तक चौराहों व बिजली के पोलों को बसपा की झंडियों से पाट दिया गया था।

राजापाल चौराहे के समीप मैरेज हाल में बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि का स्वागत करते प?

राजापाल चौराहे के समीप मैरेज हाल में बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि का स्वागत करते प?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed