फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Everyone is getting benefits of government schemes without discrimination: Shahnawaz

सभी को बिना भेदभाव मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ : शाहनवाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Everyone is getting benefits of government schemes without discrimination: Shahnawaz
नैनी में आयोजित भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन में उमड़ी लाभार्थियों की भीड़
विज्ञापन

नैनी। मतदान के समय कमल वाला बटन दबाने से किसानों को सम्मान निधि मिलने लगी। इसके अलावा 80 करोड़ गरीबों को राशन, शौचालय, आवास , उज्ज्वला कनेक्शन, पांच लाख तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगीं। इतना ही नहीं अनुच्छेद 370 गायब हो गया। केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ सभी को बिना भेदभाव मिल रहा है। उक्त बातें भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत नैनी स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कही।
उन्होंने कहा कि मोदी जैसे प्रधानमंत्री योगी जैसे मुख्यमंत्री और रीता जोशी जैसे सांसद मिलना सौभाग्य की बात है। दिव्य और भव्य कुंभ से प्रयाग का गौरव और सम्मान देश दुनिया में बढ़ गया। कहाकि मैं मुसलमान हूं, पूजा पद्धति अलग-अलग हो सकती है पर भाजपा को वोट देंगे तो विकास सभी का होगा, बिना भेदभाव होगा। अगर हम सांप्रदायिक होते तो इस सम्मेलन में इतनी बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं नहीं होतीं। भाजपा नेता ने कहा कि चिंता मत कीजिए, लिखी जो स्याही से वो तहरीर बदल देंगे, योगी मोदी आपके चेहरे के हर मायूसी की तस्वीर बदल देंगे। लोकसभा के बारा-करछना के लाभार्थियों के सम्मेलन में भीषण गर्मी में लाभार्थियों का जनसैलाब महिला लाभार्थियों की इतनी संख्या इस बात का सबूत है आम आदमी तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।
विज्ञापन

सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने मुख्य अतिथि शाहनवाज को गुलदस्ता, अंगवस्त्रम भेंटकर स्वागत किया। रीता जोशी ने कहा कि मोदी सरकार में बीते नौ वर्षो में एक भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ। श्रमिकों का निरंतर सम्मान हो रहा है। कोरोना काल मे हमारे देश के अन्नदाता किसानों ने सबसे ज्यादा उत्पादन करने का कार्य किया, मोदी ने अनेक देशों को जो वैक्सीन भेजा, उनके राष्ट्राध्यक्षों ने प्रधानमंत्री मोदी को हनुमान की संज्ञा देकर देश का सम्मान बढ़ाया। आपके मत की शक्ति से यह चहुंमुखी विकास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री प्रकाश शुक्ल प्रचंड ने किया। आभार जिला महामंत्री राजेश शुक्ला ने व्यक्त किया। इस अवसर पर उत्तम मौर्य, कलक्टर पांडेय, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, शिवदत्त पटेल, रमाकांत विश्वकर्मा, अशोक सिंह, डा. भगवत पांडेय, पुष्पराज सिंह, राजेश्वरी तिवारी, जय सिंह, सविता मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, संत प्रसाद पांडेय, मिथिलेश पांडेय, रामजी मिश्रा, समर बहादुर सिंह आदि के साथ हजारों की संख्या में लाभार्थी महिला-पुरुष मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed