फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Every veteran forward in his ward

हर दिग्गज अपने वार्ड में आगे

Mon, 02 Nov 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 02 Nov 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Every veteran forward in his ward
इलाहाबाद। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव में तकरीबन सभी दिग्गज अपने वार्ड में सबसे आगे हैं। रविवार देर तक आए मतगणना के रुझान साफ संकेत दे रहे हैं कि बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो आने वाले समय में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए फिर पुराने दावेदारों में ही टक्कर होगी। वहीं, ज्यादातर ब्लॉकों से ब्लॉक प्रमुख के दावेदार पहले ही निर्विरोध बीडीसी सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं और जो बाकी हैं, वह मतगणना में फिलहाल सबसे आगे चल रहे हैं या अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर चुके हैं। देर रात तक क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2279 में तकरीबन डेढ़ हजार पदों पर परिणाम घोषित कर दिए गए थे।
विज्ञापन


देर रात मिले रुझाने के अनुसार शंकरगढ़ के वार्ड 74 से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशरी देवी पटेल और वार्ड 73 से उनकी बहू लक्ष्मी सिंह पटेल सबसे आगे चल रही थीं। वार्ड 73 से लक्ष्मी सिंह पटेल के पीछे भाजपा प्रत्याशी साधना सिंह थीं।
विज्ञापन


वहीं, मेजा और मांडा के दो वार्डों से चुनाव लड़ रहीं निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह भी देर रात तक दोनों जगह से सबसे आगे चल रही थीं। वहीं, चाका ब्लॉक से चुनाव लड़ रहीं हिस्ट्रीशीटर दिलीप मिश्र की पत्नी अर्चना मिश्रा देर रात तकरीबन 3700 वोट से आगे चल रही थीं। हालांकि सैदाबाद में रुझान दिग्गजों के विपरीत नजर आया। वहां से जिल पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे विधायक विजमा यादव के पुत्र गोलू यादव देर रात निकटतम प्रतिद्वंद्वी दुर्विजय सिंह पटेल से पीछे चल रहे थे। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे ये सभी दिग्गज जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक क्षेत्र पंचायत सदस्य के तकरीबन डेढ़ हजार पदों पर तस्वीर साफ हो चुकी थी लेकिन ज्यादातर ब्लॉकों से ब्लॉक प्रमुखी के प्रमुख दावेदार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। सोरांव से निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख राजेश मिश्र निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है। फूलपुर में वार्ड दो से विधायक विजमा यादव की पुत्री भी बीडीसी सदस्य पद पर निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं।


हालांकि उन्हें निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सुषमा भारती से टक्कर मिल सकती है। देर रात तक जारी मतगणना में सुषमा सबसे आगे चल रही थीं। उधर, मेजा में विधायक राजबलि जैसल की पत्नी राजकुमारी भी निर्विरोध बीडीसी सदस्य बन चुकी हैं। शंकरगढ़ के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह पटेल सुरवल साहनी और उनकी पत्नी मनोरमा सिंह जूही वार्ड से बीडीसी सदस्य का चुनाव जीत गईं। वहीं, ब्लॉक प्रमुखी में उन्हें टक्कर देने को तैयार बैठे आनंदजी राठौर मदनपुर बाघला से पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed