फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   even serious patients are not getting medicines for cghs

गंभीर मरीजों को भी नहीं मिल पा रहीं सीजीएचएस से दवाइयां

Mon, 08 Jun 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
even serious patients are not getting medicines for cghs
मधुमेह और हृदय रोग के गंभीर मरीजों को भी सीजीएचएस से जरूरी दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं। तिलक नगर अल्लापुर के रहने वाले दिलीप कुमार (कार्ड नंबर 1090357) का आरोप है कि चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ.ओम प्रकाश के पर्चे के मुताबिक दवा के ‘लोकल पर्चेज’ के लिए सीजीएचएस के औषधालय संख्या एक के प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी से संपर्ककिया गया। नियमानुसार अगले दिन ही पूरी दवा मिल जानी चाहिए लेकिन कई चक्कर लगाने के बावजूद दवाइयां नहीं मिलीं। श्वास और माइग्रेन की मरीज उनकी पत्नी विनीता श्रीवास्तव की ‘लोकल पर्चेज’ की दवाइयां भी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

इसी तरह शांति अग्रवाल (कार्ड नंबर 1061) को भी दवा के लिए परेशान होना पड़ा। कई बार के बाद दूसरे नाम से दवा उपलब्ध कराई गई। राजेंद्र प्रसाद और रेनू शर्मा (कार्ड नंबर 371174) का भी कहना है कि कई बार चक्कर लगाने के बाद आधी-अधूरी और
विज्ञापन

‘सब्सीट्यूट’ दवाइयां मिेलीं। इतना ही नहीं कई दवाइयां बाहर से भी खरीदनी पड़ीं।
पीड़ितों का कहना है कि डॉक्टरों के मुताबिक सभी दवाइयां जीवन रक्षक हैं, जिन्हें लेने में कतई अंतराल नहीं होना चाहिए। वहीं लॉकडाउन के दौरान बार-बार डिस्पेंसरी जाने से तबीयत और बिगड़ी। पीड़ितों की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन, स्वास्थ्य योजना निदेशक और अपर निदेशक सीजीएचएस को पत्र भेजकर दवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed