{"_id":"67ee401b758ef020900cb7bf","slug":"even-school-and-college-students-are-betting-on-ipl-online-giants-are-dominating-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Betting On IPL : आईपीएल पर स्कूल-कॉलेज के छात्र भी लगा रहे सट्टा, ऑनलाइन हो रहा रुपयों का लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Betting On IPL : आईपीएल पर स्कूल-कॉलेज के छात्र भी लगा रहे सट्टा, ऑनलाइन हो रहा रुपयों का लेनदेन
Thu, 03 Apr 2025 01:30 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:30 PM IST
सार
शहर में आईपीएल पर स्कूल-कॉलेज के छात्र भी सट्टा लगा रहे हैं। एक नामी स्कूल के छात्रों का ऑनलाइन सट्टेबाजी ग्रुप में नाम सामने आया है। वह टेलीग्राम ग्रुप में शामिल होकर रोज दांव लगा रहे हैं। साथ ही व्हाट्सएप पे के जरिये रुपयों का लेनदेन कर रहे हैं।
विज्ञापन
ipl
- फोटो : IPL/BCCI/ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में आईपीएल पर स्कूल-कॉलेज के छात्र भी सट्टा लगा रहे हैं। एक नामी स्कूल के छात्रों का ऑनलाइन सट्टेबाजी ग्रुप में नाम सामने आया है। वह टेलीग्राम ग्रुप में शामिल होकर रोज दांव लगा रहे हैं। साथ ही व्हाट्सएप पे के जरिये रुपयों का लेनदेन कर रहे हैं। मामले की शिकायत पुलिस अफसरों को भेजी गई है। आईपीएल की शुरुआत के साथ ही शहर में ऑनलाइन सट्टा माफिया सक्रिय हो गए। धूमनगंज, अल्लापुर, बेनीगंज और अतरसुइया के अलावा फाफामऊ में भी जगह-जगह सट्टे का खेल चलने लगा है।
विज्ञापन
इसी बीच पता चला है कि ऑनलाइन बेटिंग के इस खेल में इस बार स्कूली छात्रों को भी शिकार बनाया जा रहा है। एक नामी स्कूल के कुछ छात्रों के आईपीएल पर ऑनलाइन दांव लगाने की बात सामने आई है। टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर उन्हें आईपीएल बेटिंग ग्रुप में शामिल किया जा रहा है। इसके बाद टेलीग्राम कॉलिंग के जरिये ही उनसे दांव लगाए जा रहे हैं। पेमेंट के लिए व्हाट्सएप पे फीचर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके जरिये इंस्टैंट तरीके से रुपयों का लेनदेन छात्र व सट्टा माफिया के बीच किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में एक शिकायती पत्र आला पुलिस अफसरों को भेजा गया है। डीसीपी अभिषेक भारती का कहना है कि सभी थानेदारों के साथ ही एसओजी को भी सक्रिय किया गया है। जो भी इस तरह के कृत्य में लिप्त हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
चर्चा में मर्सिडीज वाला सट्टा माफिया
सट्टेबाजी के खेल के बीच मर्सिडीज वाले सट्टा माफिया की हर तरफ चर्चा है। सूत्रों का कहना है कि लंबे समय से वह ऑनलाइन सट्टे का खेल संचालित कर रहा है। उसकी गाड़ी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हैं। यह भी कहा जा रहा है कि पूर्व में हत्या के मुकदमे में वह जेल भी जा चुका है।