फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Eunuchs looted money with assault, case filed on driver's complaint

प्रयागराज : किन्नरों ने मारपीट के साथ लूट लिए थे रुपये, चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Mon, 22 May 2023 12:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 May 2023 12:51 PM IST
सार

चालक ने पुलिस को बताया है कि वह लोडर लेकर अपने दो साथियों के साथ फाफामऊ की ओर जा रहा था। तभी बगल से जा रही काली रंग की टवेरा गाड़ी से उसका लोडर छू गया। इस बात पर जबरन उसका लोडर रोक लिया गया। फिर टवेरा से उतरे सात-आठ किन्नरों व उनके अज्ञात साथियाें ने उसे व उसके साथियों को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Eunuchs looted money with assault, case filed on driver's complaint
किन्नरों ने की मारपीट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कर्नलगंज में मजार तिराहे के पास किन्नरों ने लोडर चालक व उनके साथियों को पीटा ही नहीं था, बल्कि रुपये भी लूट लिए थे। खुद भुक्तभोगियों ने यह बात पुलिस को बताई है। ऐसे में पुलिस ने मारपीट, गालीगलौज, धमकी देने के साथ ही लूट के आरोप में भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फुटेज के सहारे आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

भुक्तभोगी लोडर चालक रामलाल पटेल सोरांव का रहने वाला है।

उसने पुलिस को बताया है कि वह लोडर लेकर अपने दो साथियों के साथ फाफामऊ की ओर जा रहा था। तभी बगल से जा रही काली रंग की टवेरा गाड़ी से उसका लोडर छू गया। इस बात पर जबरन उसका लोडर रोक लिया गया। फिर टवेरा से उतरे सात-आठ किन्नरों व उनके अज्ञात साथियाें ने उसे व उसके साथियों को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान किन्नरों के साथ उनके कुछ साथी भी थे जो डंडों से लैस थे। पिटाई करने के साथ ही उनसे रुपये भी छीन लिए गए। बीचबचाव के लिए जो राहगीर आए, उन्हें भी पीटा गया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल अज्ञात में रिपोर्ट लिखी गई है। वीडियो फुटेज से आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। गाड़ी नंबर से भी उन्हें ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे बाद भी चौकी प्रभारी को जानकारी नहीं

इस मामले में संबंधित चौकी मम्फोर्डगंज प्रभारी का रवैया लापरवाही भरा रहा। घटना के 24 घंटे बाद भी वह कोई जानकारी देने की स्थिति में नहीं थे और अजीबोगरीब बयान देते रहे। उन्होंने कहा कि मुकदमा हुआ या नहीं, यह वह नहीं बता पाएंगे क्योंकि पीड़ित उनके पास आया ही नहीं। चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़ित घटना के कुछ देर बाद रात में ही थाने पर पहुंच गए थे, जिसके बाद उनका मेडिकल भी कराया गया। इसके बाद भी चौकी प्रभारी को घटना या पीड़ित के संबंध में जानकारी कैसे नहीं हुई, यह बड़ा सवाल है।

शनिवार रात जमकर हंगामा किया। गाड़ी में टक्कर लगने पर लोडर चालक व उसके दो साथियों को जमकर पीटा। साथ ही अपनी गाड़ी में खींचने की भी कोशिश की। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती, आरोपी भाग चुके थे। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।

घटना रात नौ बजे के करीब हुई। टवेरा गाड़ी में सवार होकर किन्नर फाफामऊ की ओर जा रहे थे। उधर एक लोडर भी उसी ओर जा रहा था। मजार तिराहे से पहले लोडर किन्नरों की टवेरा से छू गई जिस पर उन्होंने हंगामा कर दिया। लोडर रुकवा लिया और पहले चालक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। उसे बचाने के लिए लोडर में बैठे दो साथी उतरे तो उन्हें भी लात-घूंसों से जमकर पीटा। इस दौरान किन्नरों के कुछ साथियों ने डंडों से तीनों की पिटाई की।

सरेराह पिटाई से वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। करीब 15 मिनट तक हंगामा होता रहा। इसी दौरान किसी ने सूचना दी तो पुलिस पहुंची लेकिन तब तक मारपीट करने वाले भाग चुके थे। पिटाई में लोडर चालक व उसके दोनों साथी चोटिल भी हुए। पुलिस तीनों को थाने ले गई और फिर उन्हें मेडिकल के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि पीड़ितों का मेडिकल कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो भी हुआ वायरल

जिस वक्त यह घटना हुई, उसी दौरान वहां से गुजर रहे एक शख्स ने कार के भीतर से वीडियो बना लिया। कुछ देर बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। 1.09 सेकेंड के इस वीडियो में सबसे पहले किन्नर दो युवकों को पीटते और टवेरा के भीतर खींचते नजर आते हैं। कुछ दूरी पर उनके साथी डंडा लेकर एक अन्य व्यक्ति को पीटते नजर आते हैं। साथ ही इसकी जेब से जबरन कुछ छीनने की कोशिश भी करते नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed