{"_id":"5de564f98ebc3e549c337b26","slug":"etc-could-not-be-put-in-toll-galleries-of-amreha-mungari-allahabad-news-ald2618519159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरेहा-मुंगारी की गैलरियों में नहीं लग सका ईटीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरेहा-मुंगारी की गैलरियों में नहीं लग सका ईटीसी
विज्ञापन
अमरेहा और मुंगारी टोल प्लाजा की गैलरियों में ईटीसी मशीन लगाने का काम सोमवार को भी पूरा नहीं हो सका। अभी इन दोनों टोल बैरियरों को इलेक्ट्रानिक टोल कलेक्शन रीडर से जोड़ने में समय लग सकता है। दो दिन से लगे एक्सपर्ट अभी नेटवकिंग नहीं कर सके हैं। जिले के आधा दर्जन टोल बैरियरों पर अभी फास्टैग की पर्याप्त उपलब्धता न होने से वाहन चालकों को वापस होना पड़ रहा है। इस बीच एनएचएआई ने शहर में भी फास्टैग विंडो की सुविधा देने की योजना बनाई है। एजी ऑफिस के निकट सरोजनी नायडू मार्ग स्थित एनएचएआई कार्यालय में फास्टैग विंडो खोली जाएगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसरों ने सोमवार को दावा किया कि फास्टैग मशीन का निर्माण मांग के अनुरूप होने लगा है। ऐसे में उपलब्धता में आई कमी जल्द दूर हो जाएगी। हालांकि सोमवार को कोखराज, नवाबगंज, सोरांव, सहसो, प्रयागराज-बांदा राजमार्ग पर अमरेहा और प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर मुंगारी टोल प्लाजा पर फास्टैग उपलब्ध न होने से वाहन चालकों को निराश होना पड़ा। इस बीच अमरेहा और मुंगारी के टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रानिक टोल कलेक्शन(ईटीसी) मशीन लगाने का काम भी पूरा नहीं हो सका। एनएचएआई के परियोजना निदेशक एके राय ने बताया कि फास्टैग की कमी अब पैदा नहीं होने पाएगी। उन्होंने बताया कि शहर के लोगों को आसानी से फास्टैग उपलब्ध हो सके, इसके लिए एनएचएआई दफ्तर में विंडो खोली जाएगी। इसके लिए पांच हजार फास्टैग की मांग की गई है।