फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ETC closed at Amroha and Mungari Toll plaza

अमरेहा-मुंगारी टोल प्लाजा पर ईटीसी लगाने का काम बंद

Sun, 08 Dec 2019 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
ETC closed at Amroha and Mungari Toll plaza
औद्योगिक क्षेत्र के मुंगारी टोल प्लाजा के फोटो - फोटो : NAINI
मुंगारी टोल प्लाजा पर अवैध वसूली की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई से ईटीसी का काम प्रभावित
विज्ञापन

निजी कंपनी आर्या ओमनीटॉक के इंजीनियर ने काम ठप किया
प्रयागराज। अमरेहा व मुंगारी टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रानिक टोल कलेक्शन मशीन(ईटीसी) लगाने का काम बंद कर दिया गया है। मुंगारी में वाहन चालकों से जबरिया अवैध वसूली की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टोल कर्मियों की गिरफ्तारी के साथ ही ईटीसी लगाने का काम भी ठप करा दिया। ईटीसी लगाने वाली कंपनी आर्या ओमनीटॉक के इंजीनियर ने एनएचएआई के उप निदेशक को काम ठप कराए जाने की जानकारी दी है। साथ ही तय तिथि 10 दिसंबर तक इन दोनों टोल प्लाजा की आठ लेन में ईटीसी सेवा चालू करने में अमर्थता जताई है।
मुंगारी टोल प्लाजा पर ईटीसी लगाने का काम ठप होने के बाद शनिवार को एनएचएआई के महाप्रबंधक तकनीकी/ परियोजना निदेशक अश्विनी कुमार राय ने मंडलायुक्त डॉ आशीष गोयल व डीएम भानुचंद्र गोस्वामी को पत्र लिखकर अवरोध दूर कराने का आग्रह किया है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने पत्र में कहा है कि केंद्र सरकार के निर्देश पर सभी टोल प्लाजा पर 15 दिसंबर से फास्टैग के जरिए ईटीसी सेवा लागू की जानी है।
विज्ञापन

इसी क्रम में वहां साइट इंजीनियर अंबुज द्विवेदी की ओर से ईटीसी लगाने का काम कराया जा रहा था, लेकिन एसपी गंगापार ने पुलिस ने उसे बंद करा दिया है। इसी तरह अमरेहा टोल प्लाजा पर भी ईटीसी प्रतिस्थापन में किसी तरह का अवरोध न पैदा करने के लिए एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने कमिश्नर व डीएम को पत्र लिखा है। उधर, निजी कंपनी आर्या ओमनीटॉक के इंजीनियर का कहना है कि जिस तरह से काम में व्यवधान पैदा किया गया है, उससे अब निर्धारित अवधि के भीतर ईटीसी लगाना संभव नहीं रह गया है। अंबुज ने एनएचएआई अफसरों को बताया है कि टोल कर्मियों की मनमानी की शिकायत पर मुंगारी प्लाजा पर पहुंची पुलिस ने उन्हें भी भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फास्टैग वाहनों को कैश लेन से जबरिया ले जाने की जांच शुरू
प्रयागराज। एनएचआई के निदेशक एके राय ने बताया कि हर्रो टोल प्लाजा पर फास्टैग वाहनों को आउटर की कैश लेन से जबरिया ले जाने की शिकायत मिली है। मुंगारी व अमरेहा टोल प्लाजा पर निर्धारित दर से अधिक पैसा वसूलने और एनएचएआई के रेट लिस्ट बोर्ड को फाड़ कर फेकने के मामले को गंभाीरता से लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मनमानी करने वाली टोल ठेका कंपनी के संचालक भोलानाथ शुक्ला के कर्मियों की मनमानी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिक टोल वसूली के मामले में जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed