{"_id":"5cf97476bdec2207675a07e5","slug":"establishment-of-five-new-police-checkpoints-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में पांच नई पुलिस चौकियों की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में पांच नई पुलिस चौकियों की स्थापना
Fri, 07 Jun 2019 01:45 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व शांतिव्यवस्था के मद्देनजर दारागंज थाना क्षेत्र में पांच नई चौकियों की स्थापना की गई है। इसके साथ ही पूर्व में स्थापित नाका चौकी खत्म कर दी गई है। नई सृजित चौकियों में प्रभारियों की भी तैनाती कर दी गई है। नई व्यवस्था के बाद अब दारागंज क्षेत्र में कुल आठ चौकियां होंगी।
दारागंज क्षेत्र में बड़े हनुमान, वेणीमाधव, अलोपीबाग, संगम, नागवासुकी, शंकरविमान मंडपम समेत तमाम धार्मिक स्थल हैं। जहां साल भर देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पर्व या अन्य मौकों पर शहर के लोग भी दर्शन-पूजन के लिए उमड़ते हैं। ऐसे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही पर्यटकों की सुरक्षा की भी चुनौती पुलिस के सामने होती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए एसएसपी की ओर से दारागंज थाना क्षेत्र में पांच नई चौकियों की स्थापना किए जाने का निर्णय लिया गया है। इनमें वेणीमाधव, अलोपीबाग, दशाश्वमेध, अक्षयवट के अलावा परेड शामिल है।
फिलहाल इन चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मी अस्थायी रूप से अलग-अलग जगहों पर रहकर कार्यों को निष्पादित करेंगे। बाद में जगह चिह्नित कर इनके स्थायी भवन का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही पूर्व में स्थापित नाका चौकी का अस्तित्व समाप्त कर दिया गया है। नई चौकियों की स्थापना के बाद अब दारागंज में कुल आठ चौकियां हो गई हैं। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिहाज से यह बेहद प्रशंसनीय कदम है।
विज्ञापन
यह होंगे प्रभारी
नई चौकी की स्थापना के साथ ही इनके प्रभारियों की भी तैनाती कर दी गई है। इसके तहत एसआई विजेंद्र यादव को अलोपीबाग, कौशलेंद्र बहादुर सिंह को वेणीमाधव, महावीर सिंह को दशाश्वमेध, राजकुमार त्रिवेदी को अक्षयवट और दुर्गेश कुमार राय को परेड चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि फिलहाल अलोपीबाग व वेणीमाधव चौकी के पुलिसकर्मी थाने में रहकर कार्य करेंगे। इसी तरह परेड चौकी का अस्थायी कार्यालय संगम व दशाश्वमेध चौकी का अस्थायी कार्यालय बख्शी चौकी में होगा।