फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Equipment will be kept in Minto Park

प्रधानमंत्री + सामूहिक विवाह

Wed, 12 Feb 2020 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Equipment will be kept in Minto Park
प्रयागराज। विश्व के सबसे बड़े उपकरण वितरण समारोह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की तैयारी अब आयोजन स्थल पर भी दिखने लगी है। परेड में सफाई आदि कार्य शुरू कर दिए गए हैं। इसके साथ मिंटों पार्क में भी पंडाल आदि बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर मिंटाें पार्क में उपकरण रखने की तैयारी की गई है। वहां से उपकरण आयोजन स्थल परेड तक कैसे पहुंचाए जाएंगे, इसकी योजना भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री 29 फरवरी को 26 हजार से अधिक वृद्धजनों और दिव्यांगों को उपकरण वितरित करेंगे। आयोजन परेड में होना है। ऐसे में उपकरण भी परेड में रखे जाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन रविवार को माघी पूर्णिमा स्नान पर्व की वजह से परेड में अभी तक पंडाल नहीं बन पाए हैं। जबकि, एल्मिको ने बुधवार से ही उपकरण रखने के लिए जगह की मांग की थी। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर मिंटो पार्क में उपकरण रखने की योजना बनाई गई है। बैट्रीचालित ट्राईसाइकिल आदि उपकरण वहीं तैयार भी किए जाएंगे। बुधवार को स्थान चिह्नित किए जाने की उम्मीद है। इसके बाद उपकरण रखे जाएंगे।
विज्ञापन

अब 1111 जोड़ों की होगी शादी, बनेगा रिकार्ड
प्रयागराज। श्रम विभाग की ओर से अब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 1111 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। पूर्व में एक हजार जोड़ों की शादी की घोषणा की गई थी, लेकिन उम्मीद से अधिक आवेदन पहुंच गए हैं। करीब 1100 जोड़ों का सत्यापन भी कराया जा चुका है। ऐसे में विभाग ने अब 1111 जोड़ों की शादी कराने का निर्णय लिया है। सरकारी स्तर पर संख्या के लिहाज से यह भारत का सबसे बड़ा शादी समारोह होगा। हालांकि, तारीख को लेकर अभी असमंजस बना हुआ है। पहले 16 फरवरी को ही शादी की तारीख तय हुई थी, लेकिन विभाग की तैयारियों को देखते हुए देरी की बात कही जा रही है। चूंकि समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी शामिल होना है। ऐसे में उनकी अनुमति के बाद नई तारीख घोषित की जाएगी। हालांकि अफसरों का इतना जरूर कहना है कि शादी इसी महीने में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed