सीबीएसई स्कूलों में दसवीं पास किए बिना शुरू हुआ ग्यारहवीं में प्रवेश
- शहर के सीबीएसई, आईसीएसई स्कूलों ने दसवीं के छात्रों को फार्म भेजकर मांगा ग्यारहवीं के लिए विषय का विकल्प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों में ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश शुरू हो गया है। बोर्ड की ओर से दसवीं की परीक्षा नहीं कराने और इंटरनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट, असाइनमेंट के आधार बच्चों को पास करने के निर्णय के बाद स्कूलों ने प्रवेश की तैयारी कर ली है। सीबीएसई से जुड़े अधिकांश स्कूलों ने प्रवेश के लिए दसवीं के इंटरनल अंक के आधार बच्चों को प्रवेश का निर्णय लिया है। स्कूल हर हाल में इस महीने के अंत तक बच्चों एवं अभिभावकों से ग्यारहवीं के लिए ऑनलाइन विकल्प लेकर एक मई से ऑनलाइन क्लास शुरू करने की तैयारी में हैं।
स्कूलों में दसवीं के रिजल्ट आए बिना ही छात्रों के पूर्व परफार्मेंस के आधार पर प्रवेश लेने का निर्णय लिया है। बीबीएस इंटरनेशन स्कूल गोहरी एवं बीबीएस स्कूल कॉदिलपुर के प्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया कि उनके स्कूल में दसवीं के बच्चों का ग्यारहवीं में प्रवेश एक मई से शुरू हो रहा है। बच्चों को विषय का विकल्प चुनने के लिए फार्म दिया जाएगा। इसके चुनाव के बाद उन्हें इंटरनल असेसमेंट के आधार पर विषय का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद ऑनलाइन क्लास शुरू किया जाएगा। बीबीएस इंटरनेशनल स्कूल गोहरी की प्रधानाचार्या अल्का श्रीवास्तव का कहना है कि बच्चों को प्रवेश के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरह की सुविधा दी जाएगी।